{"_id":"5970a2ca4f1c1b577f8b4894","slug":"hinayuva-rajya-sabha-blow-the-mp-s-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंयुवा ने राज्यसभा सांसद का पुतला फूंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंयुवा ने राज्यसभा सांसद का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
आक्रोश
- फोटो : अमर उजाला
देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी से हैं आक्रोशित
सपा सांसद पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग
सपा राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल द्वारा सदन की कार्रवाई में हिंदू देवी-देवताओं पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस क्रम में हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सदर चौराहे पर उनका पुतला फूंककर नाराजगी जताई।
जिला महामंत्री शिवम सहगल के नेतृत्व में कार्यालय पर इकठ्ठा हुए पदाधिकारियों ने राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल की ओर से हिंदू देवी-देवताओं पर की गई अशोभनीय टिप्पणी पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से हिंदू समाज में नाराजगी व्याप्त है। नगर अध्यक्ष अंजनी धवन ने कहा कि धार्मिक तुष्टीकरण के नाम पर हिंदू धर्म और देवताओं पर की गई अशोभनीय भाषा को हिंदू समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। पदाधिकारियों ने सपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सांसद के पुतले का जुलूस निकाला और सदर चौराहे पर पुतला जलाकर नाराजगी जाहिर की। पदाधिकारियों का कहना है कि उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के साथ इनका सामाजिक बहिष्कार भी होना चाहिए। इस दौरान रवि रस्तोगी, रॉबिन गुप्ता, गौरव गुप्ता, चंदन अवस्थी, कुलदीप आदि लोग मौजूद रहे।