फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hightension line kernel, Current death of young

हाईटेंशन लाइन गिरी, करंट से युवक की मौत

Mon, 16 Mar 2015 11:40 PM IST
पिपरिया धनी।
पिपरिया धनी। Updated Mon, 16 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hightension line kernel, Current death of young
मोहम्मदी क्षेत्र में बिजली हादसों का सिलसिला नहीं थम नहीं रहा है। रविवार
विज्ञापन
रात को जर्जर हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर अचानक घरेलू लाइन पर गिर गई। इससे घरों का वोल्टेज अचानक बढ़ गया। ऐसे में बिजली उपकरणों को बचाने के लिए कटआउट निकालते समय कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी प्रहलाद सिंह (36) की करंट लगने से मौत हो गई। परिवारीजनों के मुताबिक वोल्टेज बढ़ने से घर की बिजली केबिल अचानक जलने लगी। जिसे देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से प्रहलाद ने घर में लगे बोर्ड का कटआउट निकालने का प्रयास किया। परिवारीजनों का कहना है कि कटआउट निकालते समय प्रहलाद को अचानक बिजली का करंट लग गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घरवाले उसे गंभीर हालत में मोहम्मदी अस्पताल ले जा रहे थे कि तभी रास्ते रास्ते में प्रहलाद ने दम तोड़ दिया। बता दें कि रविवार को इसी क्षेत्र के परवस्तनगर गांव में जंफर काटते समय 25 वर्षीय श्रीकृष्ण की करंट लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed