फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Heart attack while driving, teacher dies

Lakhimpur Kheri News: कार चलाते समय पड़ा हार्ट अटैक, शिक्षक की मौत

Mon, 29 Apr 2024 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Heart attack while driving, teacher dies
मैलानी। श्रावस्ती में कार्यरत मैलानी निवासी प्राइमरी टीचर रियाजुद्दीन (47) की कार चलाते समय हार्ट अटैक आने से शनिावर शाम छह बजे मौत हो गई।
विज्ञापन

मैलानी मोहल्ला काली मंदिर निवासी रियाजुद्दीन श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक के महादेवा सलारपुर स्थित प्राइमरी स्कूल में इंचार्ज प्रधानाध्यापक थे। वह परिवार सहित नानपारा (बहराइच) में किराए पर रहते थे। बेटे मोहम्मद शहजिल ने बताया कि हीट वेव (लू) के चलते शनिवार को साढ़े ग्यारह बजे पिता घर आ गए। रविवार की छुट्टी होने की वजह से मैलानी आने के लिए शाम चार बजे निकले। कार वह खुद चला रहे थे।
घाघरा नदी पुल पार करते ही करीब छह बजे सिसैया चौराहा से पहले सीने में दर्द होने पर उन्होंने कार साइड में खड़ी की। इसी बीच उनको कार में ही हार्ट अटैक आ गया। घबराए पत्नी-बेटे एक बोलेरो चालक की मदद से उन्हें ओयल के ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को दोपहर उनके शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन


------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


हीट वेव से हार्ट अटैक के चांस बेहद कम बल्कि न के बराबर होते हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने व अन्य वजह से हार्ट अटैक के चांस ज्यादा रहते हैं। हार्ट अटैक से बचने के लिए लोगों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
-डॉ. संजीव कुमार, पीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed