फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health

एमसीएच विंग पहुंची इमरजेंसी, अब मरीज वहीं भर्ती होंगे

Sun, 17 Jul 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Health
लखीमपुर खीरी/ ओयल। लंबे समय बाद जिला अस्पताल की इमरजेंसी सेवा भी अब एमसीएच विंग में मिलेगी। शनिवार को दोपहर तक जिला अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी में 40 और उसके बाद एमसीरएच विंग पहुंची इमरजेंसी में दोपहर की शिफ्ट में छह मरीज भर्ती किए गए।
विज्ञापन

करीब दो माह पहले जिला अस्पताल को एमसीएच विंग में शिफ्ट कर दिया गया था लेकिन इमरजेंसी अभी तक जिला अस्पताल में ही चल रही थी। इससे जिला अस्पताल दो भागों में बंट गया था। ऐसे में गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा था। क्योंकि 10 बेड के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को भर्ती करना मुश्किल हो रहा था। मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए इमरजेंसी का स्टाफ एमसीएच विंग में इमरजेंसी को शिफ्ट करने के पक्ष में था मगर कुछ लोग इसका विरोध कर रहे थे। इसको लेकर हुई बैठक में इमरजेंसी को एमसीएच विंग में शिफ्ट करने पर मुहर लग गई। शनिवार दोपहर तक जिला अस्पताल के पुराने भवन की इमरजेंसी में डॉ. देवेंद्र कुमार ने 40 मरीज देखे और उसके बाद दो से शाम पांच बजे तक एमसीएच विंग में ईएमओ डॉ. ललित ने छह मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। फार्माशिष्ट प्रसून श्रीवास्तव, एके कनौजिया, वार्डब्वॉय संतोष राना, एमसीएच के फार्माशिष्ट नीरज शुक्ला, अमरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed