फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health

फरधान में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण

Tue, 10 Aug 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Health
फरधान में गर्भवती महिलाओं की जांच की जानकारी लेते स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
फरधान (लखीमपुर खीरी)। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के दिन सीएचसी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद विधायक निधि से बने प्लांट से सीएचसी में बने 30 बेड के वार्ड में पाइप लाइन से ऑक्सीजन सप्लाई शुरू हो गयी।
विज्ञापन

यहां पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने आशा वर्कर एवं संगिनियों को सीएचसी पर लाकर गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराने के लिए प्रेरित किया। अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई ने 31000 हजार गोल्डन कार्ड बनने की जानकारी दी। इस दौरान सीएचसी पर चॉक चौबंद व्यवस्था मिलने पर उन्होंने अधीक्षक व स्टाफ के प्रबंधन की सराहना की।
विज्ञापन

श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, एडी हेल्थ जीएस बाजपेई, सीएमओ शैलेंद्र भटनागर, एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, एसडीएम डॉ. अरुण कुमार सिंह, सीओ अरविंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एक्सरे मशीन के लिए करना पड़ेगा इंतजार
यहां पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन देकर विजय वर्मा, अंकित तिवारी, चांद आलम, उदित , लवकुश वर्मा समेत कई ग्रामीणों ने सीएचसी फरधान में एक महिला चिकित्सक, बाल रोग विशेषज्ञ, एक्सरे मशीन और अल्ट्रासाउंड मशीन लगवाने की मांग की। जिस पर उन्होंने चिकित्सक नियुक्त करने का भरोसा दिलाया लेकिन एक्सरे मशीन व अल्ट्रासाउंड मशीन लगवाने के संबंध में कहा कि अभी इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा।

.......
सितंबर से शुरू होगा 18 साल से कम उम्र वालों का वैक्सीनेशन
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 15 अगस्त से माध्यमिक स्कूल खुल रहे हैं। स्कूलों में सिर्फ 50 प्रतिशत बच्चे ही बुलाए जाएंगे। उन्होंने इसकी वजह कोविड वैक्सीन न लगना बताते हुए कहा कि सरकार पूरी कोशिश में लगी है कि सितंबर माह से 18 वर्ष से कम आयु के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हो जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed