फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Haryana government buses will now run to Lakhimpur as well

Lakhimpur Kheri News: हरियाणा की सरकारी बसें अब लखीमपुर के लिए भी चलेंगी

Tue, 13 Jan 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 13 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Haryana government buses will now run to Lakhimpur as well
लखीमपुर खीरी। हरियाणा की सरकारी बसें अब लखीमपुर के लिए चलेंगी, जिसका सर्वे हो चुका है। हरियाणा परिवहन निगम के सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह व रविंंद्र सिंह मंगलवार को लखीमपुर डिपो पहुंचे और एआरएम गीता सिंह से मुलाकात की। बस संचालन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जो इसी माह चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

यह बस सेवा शुरू होने से लखीमपुर के लोगों का हरियाणा आने-जाने का रास्ता साफ हो जाएगा। सर्वे के बाद रूट लगभग फाइनल हो गया है। हरियाणा प्रदेश की सरकारी बस रोजाना दिल्ली के कश्मीरी गेट से सुबह 7:30 बजे रवाना होगी जो करीब साढ़े तीन या चार बजे तक लखीपुर डिपो पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसके बाद यह बस लखीमपुर डिपो से दिल्ली के कश्मीरी गेट के लिए शाम 6:30 बजे रवाना होगी। इस बस का सफर करीब 550 किलो मीटर का है। यह दिल्ली के कश्मीरी गेट से चलकर गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, रामपुर, मिलक, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए लखीमपुर पहुंचेगी। अभी तक लखीमपुर डिपो की तीन बसें दिल्ली जाती हैं लेकिन हरियाणा की यह बस कश्मीरी गेट के लिए पहली होगी। आरएम हरदोई का अनुमोदन होते ही बस शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed