{"_id":"5f11e82d8ebc3e637646fb94","slug":"hanging-from-the-fan-the-girl-gave-her-life-lakhimpur-news-bly4131039185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे से लटककर युवती ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे से लटककर युवती ने दे दी जान
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला रामनगर में स्टाफ नर्स का प्रशिक्षण ले रही एक युवती ने बृहस्पतिवार की देर शाम गले में दुपट्टा कस लिया और कमरे के अंदर पंखे से लटक गई। घर वालों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। इससे उसके परिवार में चीखपुकार मच गई।
मोहल्ला रामनगर निवासी दिनेश अवस्थी ने बताया की पुत्री सुषमा अवस्थी (18) शहर के एक अस्पताल से स्टाफ नर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी। बृहस्पतिवार की देर शाम उसने कमरे के अंदर दुपट्टे से अपना गला कस लिया और पंखे से लटक गई। खटपट की आवाज आई तो परिवार वाले मौके पर पहुंचे। उसे पंखे से लटका देख घर में चीखपुकार मच गई। आनन-फानन में परिवार वालों ने युवती को नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही उसके घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के तमाम सदस्य जिला अस्पताल पहुंच गए। परिवार वाले युवती के आत्महत्या करने के कारणों के बावत कुछ नहीं बता पा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।