फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Haivoltej drama teacher suspended

निलंबित शिक्षक का हाईवोल्टेज ड्रामा

Thu, 24 Nov 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 24 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Haivoltej drama teacher suspended
teacher - फोटो : amar ujala
डीएम के सामने किया हंगामा, कोतवाली में काटा हाथ 
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर किया गया था पुलिस के हवाले

आठ साल पहले निलंबित हुए मोहल्ला नईबस्ती निवासी शिक्षक अनवर अली ने गुरुवार को हाईवोल्टेज ड्रामा करते हुए डीएम आकाशदीप के सामने हंगामा किया। पुलिस पकड़कर ले गई तो कोतवाली में हाथ काट लिया। इससे कोतवाली के स्टाफ में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल शिक्षक को जिला अस्पताल में लाकर उपचार कराया गया। 
मोहल्ला नई बस्ती निवासी शिक्षक अनवर अली सिद्दीकी ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय चकई में शिक्षक था। 2008 में स्कूल में दो अतिरिक्त भवन के निर्माण में गबन के आरोप में उसे निलंबित कर दिया गया। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है और मुकदमा विचाराधीन है। विभाग उसे गुजारा भत्ता दे रहा था। 15 नवंबर 2016 को लेखा विभाग ने उसे नोटिस जारी कर गुजारा भत्ता बंद होने की जानकारी दी। इसके विरोध में वह शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास कई बार चक्कर लगा चुका, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। गुरुवार को वह डीएम आकाशदीप के दफ्तर पहुंचा और  उन्हें शिकायती पत्र दिया और अपनी समस्या बताकर बहाल कराने की मांग की। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि अपनी मांग पर अड़ते हुए निलंबित शिक्षक ने डीएम के सामने न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी। इस पर डीएम ने उसे पुलिस के हवाले करने का आदेश दिया। डीएम के आदेश पर पुलिस उसे लेकर सदर कोतवाली ले आई और उसे दफ्तर में बैठा दिया। कोतवाल सदर दीपक शुक्ला बताते हैं कि निलंबित शिक्षक टॉयलेट का बहाना बनाकर ऑफिस से निकला और बैरक के पास लगे बल्ब को निकालकर उसे फोड़ दिया और कई जगह हाथ काट लिया। उसके चीखने-चिल्लाने पर ऑफिस स्टाफ ने माजरा देख उन्हें सूचना दी। सदर कोतवाल ने मामले में दफ्तर के स्टॉफ को जमकर लताड़ लगाई और घायल को सरकारी जीप से जिला अस्पताल भेजकर उसका उपचार कराया। कोतवाल ने बताया कि शिक्षक अनवर नशेड़ी है। डीएम दफ्तर में हंगामा करने के कारण उस पर 151 की कार्रवाई की गई है। इससे पहले भी वह वह कलक्ट्रेट में हंगामा कर चुका है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी का चालान किया जाएगा। 
विज्ञापन

--
निलंबित शिक्षक नशे में दफ्तरों के चक्कर लगाता रहता है। बुधवार को बंगले पर भी आया था तो उसे समझाबुझाकर वापस कर दिया गया था। गुरुवार को फिर दफ्तर में आया और अनाप शनाप बातें करने लगा। वह आत्महत्या करने की बात भी कह रहा था, जिस पर उसे पुलिस के हवाले किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आकाशदीप, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed