फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   "Gundaraj and disturbing public corruption '

‘गुंडाराज और भ्रष्टाचार से परेशान है जनता’

Wed, 13 Jul 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 13 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
"Gundaraj and disturbing public corruption '
bjp - फोटो : amar ujala
- बोलीं, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास कल्याण राज्यमंत्री
विज्ञापन

- मोदी की 24 योजनाएं प्रदेश में लागू नहीं कर रही सपा सरकार

शाहजहांपुर की सांसद और केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा राज ने कहा है कि प्रदेश में गुंडाराज और भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश सरकार से जनता ऊब चुकी है। यही वजह है कि भाजपा की यूपी में भी सरकार बनना तय हो। अगला सीएम भाजपा की ही होगा। केन्द्रीय मंत्री ने कश्मीर में अराजकता के मुद्दे पर कहा कि कश्मीर में जो कुछ भी हो रहा है वह कोई पहली बार नहीं है, अक्सर वहां के हालात बिगड़ते रहते हैं। केंद्र सरकार वहां के हालातों पर नजर रखे हुए है, सभी को सुरक्षा दिलाई जा रही है, जल्द ही वहां के हालात सामान्य हो जाएंगे।

केंद्रीय राज्यमंत्री एलआरपी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता कर रही थीं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब-जब प्रदेश में सपा सरकार आई है, प्रदेश में अराजकता और गुंडाराज बढ़ा है, सूबे की जनता इनसे भयग्रस्त है और आशा भरी निगाहों से भाजपा की ओर देख रही है। सपा सरकार चार साल में कराए गए विकास के दावों को जो ढोल पीट रही है, जबकि अधिकारी से लेकर मंत्री और विधायक तक सभी भ्रष्टाचार में डूबे हैं। वहीं, महंगाई के सवाल पर जवाब देने से बचती रहीं और अंत में कहा कि जो महंगाई थी वह कालाबाजारी के चलते थी, जो अब काबू में है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार की 24 जन कल्याणकार योजनाएं सपा सरकार प्रदेश में लागू नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता महिलाओं और बच्चों को कुपोषण और शोषण से मुक्त कराना है। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा, पूर्व विधायक अरविंद गिरि, मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्रा, पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा, पिंटू बाजपेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed