फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Puja Special was delayed by five hours in its first journey

Lakhimpur Kheri News: पहली यात्रा में ही पांच घंटे देरी से चली पूजा स्पेशल

Sat, 10 Oct 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 10 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Puja Special was delayed by five hours in its first journey
मैलानी में खड़ी लालकुआं-कोलकाता एक्सप्रेसस्रोत- संवाद फाइल फोटो
मैलानी। त्योहारी सीजन में आठ फेरों के लिए चलाई गई कोलकाता-लालकुआं पूजा स्पेशल एक्सप्रेस पहली यात्रा में ही करीब साढ़े चार घंटे देरी से चल रही है। शनिवार को कोलकाता से रवाना हुई ट्रेन रविवार को मैलानी, गोला और लखीमपुर के रास्ते जिले से गुजरेगी।
विज्ञापन

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 05060 लालकुआं-कोलकाता एक्सप्रेस आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक और ट्रेन नंबर 05059 कोलकाता-लालकुआं एक्सप्रेस 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक आठ-आठ फेरों के लिए चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

पुनर्निर्धारण के कारण ट्रेन नंबर 05059 शनिवार को निर्धारित सुबह पांच बजे के बजाय सुबह 10 बजे कोलकाता से रवाना हुई। इसका निर्धारित समय लखीमपुर में सुबह 8:38 बजे, गोला गोकर्णनाथ में 9:10 बजे, मैलानी में 10 बजे, पूरनपुर में 10:50 बजे, पीलीभीत में 11:55 बजे, भोजीपुरा में दोपहर 1:15 बजे, किच्छा में 2:33 बजे और लालकुआं में 3:45 बजे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के अधिकृत एप नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) के अनुसार, ट्रेन शनिवार को निर्धारित समय से करीब साढ़े चार घंटे देरी से चल रही थी। ऐसे में रविवार को जिले के स्टेशनों पर भी इसके देर से पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed