फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Box Office Collection Drishyam 3 Benefits From Weekend Surge Hanuman Ansh Sees Growth The Vvan Slows Down

बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' ने उठाया वीकएंड का फायदा, फिर हुआ 'हनुमान अंश' की कमाई में उछाल; जानें 'द वन' का हाल

Sat, 10 Oct 2026 08:48 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 10 Oct 2026 08:48 PM IST
सार

Box Office Collection: इन दिनों 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। वहीं एक बार फिर हनुमान अंश की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जानिए आज इन सभी फल्मों ने कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
Box Office Collection Drishyam 3 Benefits From Weekend Surge Hanuman Ansh Sees Growth The Vvan Slows Down
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इसकी रिलीज के बाद 'द वन' और 'हनुमान अंश' की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। जानिए इन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  
विज्ञापन
Trending Videos

Box Office Collection Drishyam 3 Benefits From Weekend Surge Hanuman Ansh Sees Growth The Vvan Slows Down
'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' फिल्म - फोटो : अमर उजाला
'द वन' की सुस्त हुई कमाई 
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर काफी सुस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए अभी 16 ही दिन हुए हैं और इसकी कमाई लाखों में गिर गई है। आज शनिवार को वीकएंड होने के बावजूद फिल्म ने महज 76 लाख का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 67.11 करोड़ हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Box Office Collection Drishyam 3 Benefits From Weekend Surge Hanuman Ansh Sees Growth The Vvan Slows Down
हनुमान अंश - फोटो : सोशल मीडिया
'हनुमान अंश' की कमाई में उछाल
  • फिल्म 'हनुमान अंश' एक बार फिर कमबैक करती दिख रही है।
  • बीते दिनों इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर इसकी कमाई में उछाल देखने को मिल रहा है।
  • इस फिल्म को रिलीज हुए 65 दिन हो गए हैं।
  • इसके बावजूद फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है।
  • आज शनिवार को इसने 1.11 करोड़ की कमाई की है।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 330.29 करोड़ हो गया है। 
विज्ञापन

Box Office Collection Drishyam 3 Benefits From Weekend Surge Hanuman Ansh Sees Growth The Vvan Slows Down
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 3' का दबदबा बरकरार 
अजय देवगन, जयदीप अहलावत, तब्बू, श्रिया सरन और प्रकाश राज की फिल्म 'दृश्यम 3' 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही इसने बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाया हुआ है।

फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है। पहले हफ्ते में इसने 245.50 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद आज शनिवार को इसने 18.24 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई 278.24 करोड़ हो गई है।  

ये भी पढ़ें- नुसरत भरूचा: 'पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त', हादसे के बाद अभिनेत्री ने शेयर की पहली तस्वीर, जानें अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed