{"_id":"445e2271ddcb1cf3d09d66d7ce54ca4f","slug":"green-vegetables-can-be-met-by-a-lack-of-nutrients-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरी सब्जियों से पूरी की जा सकती है पोषक तत्वों की कमी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरी सब्जियों से पूरी की जा सकती है पोषक तत्वों की कमी
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 28 Dec 2015 04:50 PM IST
विज्ञापन
श्रमजीवी सेवा संस्थान के स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत कुपोषण निदान, बचाव और उपचार पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक ओमदीन ने की। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यवाहक अध्यक्ष विजय वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर की। डॉ. वीबी धुरिया ने कहा कि खून की कमी दूर करने के साथ ही अन्य पोषक तत्वों की कमी हरी सब्जियों से पूरी की जा सकती है।
आनंद अग्निहोत्री ने कहा कि गन्ने के रस का नियमित सेवन करके खून बढ़ाने के साथ पोषक तत्व भी प्राप्त किए जा सकते हैं। कार्यशाला में डॉ. एनए खान, डॉ. मोहम्मद इमरान ने भी उपयोगी जानकारियां दीं। कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि डॉ. सुरेश पाल और डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने कुपोषण से बचाव के उपाय बताए। कार्यशाला में 480 चिकित्सा मित्रों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर डॉ. अमित विश्वकर्मा, डॉ. सावित्री शर्मा, देव प्रसाद मंडल, तरसेम सिंह, रामू गुप्ता, जय किशोर वर्मा, भूपेंद्र सिंह, जसवंत सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संचालन प्रदेश महासचिव संदीप बरनवाल ने किया।
विज्ञापन
कार्यशाला के बाद इंडियन रूरल चिकित्सा मित्र की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। वीना खंडेलवाल फिर प्रदेश अध्यक्ष बनाई गई हैं। प्रदेश कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें डीपी सिंह, राजेश यादव, अमर सिंह, रामेंद्र कुमार वर्मा शामिल हैं। रविंद्र प्रसाद वर्मा कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। जसबंत सिंह और महादेव प्रसाद वर्मा संगठन मंत्री बनाए गए हैं। संदीप बरनवाल को फिर प्रदेश महासचिव बनाया गया है। वह लखीमपुर खीरी के जिलाध्यक्ष भी रहेंगे।
इसके अलावा तीस सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन भी किया गया है। जोगेंद्र सिंह को शाहजहांपुर का जिलाध्यक्ष, मोहम्मद यूनुस अली मंसूरी को पीलीभीत, नीरज को सीतापुर का जिलाध्यक्ष और सूरज पाल को बहराइच का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।