फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gorakhpur-Panipat Expressway will pass through 64 villages of Lakhimpur Kheri

UP News: लखीमपुर खीरी के 64 गांवों से गुजरेगा गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे, लखनऊ हाईवे होगा सिक्सलेन

Sat, 21 Feb 2026 02:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Feb 2026 02:16 PM IST
सार

गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे लखीमपुर खीरी जिले की तीन तहसीलों के 64 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके साथ ही जिले से गुजर रहे दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे को भी सिक्सलेन किया जाएगा। इससे विकास को रफ्तार मिलेगी। 

विज्ञापन
Gorakhpur-Panipat Expressway will pass through 64 villages of Lakhimpur Kheri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश के सबसे बड़े जिले (क्षेत्रफल में) लखीमपुर खीरी में आने वाले वर्षों में विकास रफ्तार भरेगा। प्रदेश का सबसे लंबा गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे लखीमपुर खीरी की तीन तहसीलों के 64 गांवों से होकर गुजरेगा। जिले से गुजर रहे दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे को भी सिक्सलेन किया जाएगा। पिछले दिनों धौरहरा के सांसद आनंद भदौरिया ने लोकसभा में इससे संबंधित सवाल पूछा था। इस पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने स्थिति साफ की है। दिल्ली-लखनऊ हाईवे का 42 किलोमीटर हिस्सा लखीमपुर में आता है। अभी यह हाईवे फोरलेन है। इसके सिक्सलेन होने से सफर सुगम होगा। 

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी से गुजरने वाला एनएच-730 जिले को पीलीभीत और बस्ती से जोड़ता है। बरेली-सितारगंज हाईवे का चौड़ीकरण पूरा होने के बाद लखीमपुर को सीधे उत्तराखंड से भी कनेक्टिविटी मिलेगी। शासन ने प्रदेश के सबसे लंबे गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी है। यह एक्सप्रेसवे लखीमपुर खीरी की तीन तहसीलों के 64 गांवों से होकर गुजरेगा। गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेस वे गंगा एक्सप्रेस वे से भी जुड़ेगा। शासन ने बरेली-मथुरा-आगरा-ललितपुर-झांसी कॉरिडोर को भी हरी झंडी दे दी है। आने वाले वर्षों में लखीमपुर से गुजरने वाले सभी नेशनल, स्टेट हाईवे और एक्सप्रेसवे आपस में कनेक्ट हो जाएंगे। इसको लेकर कवायद चल रही है। 
विज्ञापन


सांसद के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट की स्थिति
धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया ने लोकसभा में दिल्ली-लखनऊ हाईवे को सिक्सलेन किए जाने को लेकर सवाल पूछा था। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने इसका लिखित जवाब दिया है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि हाईवे के कई हिस्सों को सिक्सलेन किया जा चुका है। शेष हिस्सों के चौड़ीकरण की प्रक्रिया चल रही है। मुरादाबाद-बरेली के बीच 121 किलोमीटर फोरलेन हाईवे को सिक्सलेन बनाने के लिए डीपीआर के बाद निविदा मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है। बरेली-सीतापुर के बीच 158 किलोमीटर हाईवे को फोर से सिक्सलेन करने के लिए डीपीआर कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है। सीतापुर-लखनऊ के बीच 75 किमी हाईवे को सिक्सलेन करने के लिए निविदा प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सीएसडी कैंटीन खोलने की भी उठाई मांग
सांसद भदौरिया ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजकर जिले में सेना और पूर्व सैनिकों के लिए सीएसडी कैंटीन स्थापित कराने की मांग की है। पत्र में सांसद ने उल्लेख किया कि लखीमपुर खीरी जैसे बड़े जनपद में बड़ी संख्या में सैनिक, अर्द्धसैनिक बलों के जवान और पूर्व सैनिक निवास करते हैं, लेकिन यहां अब तक सीएसडी कैंटीन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। कैंटीन न होने से सेवारत और पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों को आवश्यक वस्तुएं लेने के लिए अन्य जिलों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे उन्हें समय और धन दोनों की अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती है। सांसद ने रक्षा मंत्री से अनुरोध किया है कि सैनिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लखीमपुर खीरी में सीएसडी कैंटीन स्थापित कराई जाए।
 

एक साल बाद फिर होगी अतिक्रमण पर कार्रवाई  
बिजुआ में लखीमपुर-पलिया हाईवे स्थित कस्बा गुलरिया में सड़क किनारे बने मकानों और दुकानों को लेकर लोक निर्माण विभाग ने अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए हैं। बताया जाता है कि करीब एक वर्ष पहले भी विभाग ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया था, जिसमें कई मकान और दुकानें ध्वस्त हो गई थीं। लोगों ने दोबारा निर्माण कर लिया था। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता रामचन्द्र वर्मा के अनुसार कई लोगों ने विभाग द्वारा बनाए गए नाले पर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे जल निकासी बाधित हो रही है और सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। संबंधित लोगों को नोटिस देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed