फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Go five km or 45, the fare will be 30 rupees only

पांच किमी जाओ या फिर 45, किराया होगा 30 रुपये ही

Sun, 07 Mar 2021 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:24 AM IST
सार

आज से मैलानी से लखनऊ और बहराइच के बीच दौड़ेंगी ट्रेनें, रैक पहुंचे
 

विज्ञापन
Go five km or 45, the fare will be 30 rupees only
लखीमपुर खीरी में रेलवे स्टेशन पर टिकट देने की तैयारी करता एक बुकिंग क्लर्क। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

345 दिन बाद लौटेगी रौनक, रेलवे स्टेशन से लेकर मैलानी जंक्शन तक शुरू हुईं तैयारियां

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यात्रीगण कृपया ध्यान दें, मैलानी से चलकर लखनऊ जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय सात बजकर 48 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर एक पर आएगी, जो ओयल, हरगांव के रास्ते सीतापुर होते हुए लखनऊ जंक्शन तक जाएगी। आज से स्टेशनों पर इस तरह की उद्घोषणाएं एक बार फिर सुनने को मिलेगी। यहां खास यह है कि इन विशेष ट्रेनों में आप चाहें पांच किलोमीटर दूर खीरी तक का सफर तय करें या फिर 45 किलोमीटर दूर सीतापुर का, किराया आपको 30 रुपये ही देना होगा। रेलवे ने लखनऊ और बहराइच के लिए क्रमश: ब्रॉडगेज और मीटर रैक भी मैलानी जंक्शन पर भेज दिए हैं। यह रैक रविवार की सुबह अपने तय समय पर गंतव्य को रवाना किए जाएंगे।
रेलवे करीब 345 दिन बाद मैलानी-लखनऊ और बहराइच रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेनें चलाने जा रहा, जिससे लोगों में बेहद खुशी है। लोगों का कहना है कि अब रोडवेज एवं निजी बसों में अधिक किराया देकर मुसीबत भरा सफर तय करने से निजात मिलेगी। हालांकि इन विशेष गाड़ियों से यात्रा करने के लिए यात्रियों को जेब अधिक ढीली करनी होगी। पहले जहां ट्रेन का न्यूनतम किराया 10 रुपये था वह अब 30 रुपये होगा।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोरोना काल में विशेष ट्रेन संचालन का उद्देश्य सिर्फ जरूरतमंद यात्रियों को सफर की सुविधा देना है। इसलिए किराया एक्सप्रेस का चार्ज होगा, जिससे लोग अनावश्यक सफर न कर घर में सुरक्षित रहें। ऐसे में सफर चाहें पांच किलोमीटर दूर खीरी का करें या 35 किलोमीटर दूर गोला या 45 किलोमीटर सीतापुर का, किराया 30 रुपये ही देना होगा। हालांकि खीरी, ओयल, हरगांव और देवकली, फरधान, रजागंज के यात्रियों को विशेष फायदा नहीं होगा, लेकिन गोला, मैलानी से लेकर सीतापुर और लखनऊ जाने वालों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर सीतापुर ब्रॉडगेज का उद्घाटन- 28 अगस्त 2019
लखीमपुर मैलानी ब्रॉडगेज का शुभारंभ- 14 फरवरी 2020
कोरोना के कारण बंद हुआ ट्रेन संचालन - 22 मार्च 2020
मैलानी बहराइच के बीच ट्रेन संचालन बंद - 15 फरवरी 2020
लॉकडाउन बाद स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन संचालन शुरू - छह जनवरी 2021
लखनऊ जंक्शन से मैैलानी
स्टेशन पहली एक्सप्रेस दूसरी एक्सप्रेस
लखनऊ जंक्शन- 06:20(सुबह) 01:45(दोपहर)
सीतापुर- 08:47 04:15
हरगांव- 09:28 05:06
ओयल- 09:37 05:20
खीरी टाउन- 09:53 05:36
लखीमपुर- 09:58 05:55
देवकली- 10:10 06:13
फरधान- 10:21 06:27
रजागंज- 10:34 06:45
भल्लिया बुजुर्ग- 10:41 06:53
गोला गोकर्णनाथ- 10:55 07:04
बांकेगंज- 11:16 07:20
मैलानी- 12:45(दोपहर) 07:50(रात)
मैलानी से लखनऊ जंक्शन
स्टेशन- पहली एक्सप्रेस दूसरी एक्सप्रेस
मैलानी- 06:05(सुबह) 03:00(शाम)
बांकेगंज- 06:26 03:21
गोलागोकर्ण नाथ- 06:42 03:37
भल्लिया बुजुर्ग- 06:54 03:49
रजागंज- 07:01 03:56
फरधान- 07:14 04:09
देवकली- 07:25 04:20,
लखीमपुर- 07:38 04:32,
खीरी टाउन- 07:46 04:40,
ओयल- 08:00 04:54
हरगांव- 08:10 05:09
परसेहरामाल- 08:18 05:17
झरेकापुर- 08:25 05:24
सीतापुर- 08:50 05:50
खैराबाद- 09:03 06:03
सिधौली- 09:40 06:42
डालीगंज- 10:56 07:55
ऐशबाग- 11:30 08:22
लखनऊ जं.- 12:10 (दोपहर), 08:45(रात)

मैलानी से सुबह 6:05 पर लखनऊ के लिए रवाना होगी विशेष ट्रेन

मैलानी। मैलानी से लखनऊ और बहराइच के लिए रविवार की सुबह में ट्रेनें चलने लगेंगी। लखनऊ जाने वाली ट्रेन के लिए शनिवार शाम को ही जंक्शन पर लखनऊ से रैक पहुंच गया। मैैलानी से लखनऊ के लिए सुबह छह बजे ट्रेन जाने से लखीमपुर, सीतापुर और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। लोग ट्रेन में बस से कम किराया देकर सुविधा जनक यात्रा कर सकेंगे। ट्रेन न चलने से गोला, लखीमपुर आदि जाने के लिए लोगों को पैसा भी अधिक खर्च करना पड़ता था और दिक्कतें भी होती थीं। मगर अब कम किराये में आरामदायक सफर होगा।

कॉलेज जाना होगा आसान

लखीमपुर के वाईडी कॉलेज से बीए कर रहीं मोहल्ला धर्मशाला निवासी छात्रा काजल यादव बताती हैं कि ट्रेन बंद होने से लखीमपुर जाना किसी मुसीबत से कम नहीं था। कई जगह बस बदलनी पड़ती थी और किराया भी अधिक लगता था।

अब होगा सुहाना सफर

मेन मार्केट निवासी अधिवक्ता वेद प्रकाश अवस्थी बताते हैं कि मैलानी से लखीमपुर जाने में तमाम कष्ट सहने पड़ते थे। सीधी बस न होने से कभी भीरा तो कभी खुुटार होकर गोला से लखीमपुर पहुंचते थे। मगर, अब ट्रेन चलने से सारे कष्ट दूर होंगे।
गोला निवासी अधिवक्ता राजेंद्र अग्निहोत्री का कहना है कि इससे हर वर्ग को राहत मिलेगी। लखीमपुर सीतापुर जाने के लिए बस में अधिक किराया देने के बाद भी दिक्कतों का भरा सफर करना पड़ता था, लेकिन अब आरामदायक सफर होगा।
बेलरायां निवासी तुषार लाहिड़ी बताते हैं कि ट्रेन न चलने से तमाम दिक्कतें थी। पलिया, मैलानी जाना हो फिर बहराइच। बस से जाने में पैसा भी अधिक लगता और तमाम मुसीबतें उठानी पड़ती थीं। मगर, अब ट्रेन चलने से आरामदायक यात्रा होगी।


लखनऊ में कार्यरत मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी राजीव पांडे बताते हैं कि अक्सर लखीमपुर आना जाना होता है। भले ही रेलवे ने किराया बढ़ा दिया हो लेकिन रोडवेज बस से बेहद कम ही है। बस की यात्रा से रेलवे का सफर बेहद आरामदायक और सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed