{"_id":"687699f29a784d2db6092c88","slug":"girls-of-council-schools-will-learn-self-defense-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-150685-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: परिषदीय स्कूलों की बालिकाएं सीखेंगी आत्मरक्षा करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: परिषदीय स्कूलों की बालिकाएं सीखेंगी आत्मरक्षा करना
विज्ञापन
पलिया के बसंतापुर में प्रशिक्षक के साथ मौजूद छात्राएं। स्रोत : स्कूल
पलियाकलां। परिषदीय विद्यालयों की बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के साथ ही उनको मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए विभाग की तरफ से प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। बसंतापुर में मंगलवार को प्रशिक्षक द्वारा कई बिंदुओं के बारे में बताया गया। शिविर में 24 दिन तक बालिकाओं को प्रशिक्षण देने के बाद उनको प्रमाणपत्र बांटे जाएंगे।
कक्षा छह से आठ तक की बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन परिषदीय स्कूलों में किया जा रहा है। इसमें स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के बारे में बताने के साथ ही उनको प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाएगा। स्कूल के शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों द्वारा जूडो-कराटे समेत आत्मरक्षा करने के कई बिंदुओं पर बालिकाओं को जानकारियां दी जाएंगी।
इसमें बसंतापुर खुर्द स्कूल में करीब 14 बालिकाओं ने मंगलवार को पहले दिन का प्रशिक्षण प्राप्त किया। खंड शिक्षाधिकारी रमन सिंह ने बताया कि दिसंबर तक यह अभियान लगातार चलेगा।