{"_id":"111d06da16998f2ac31198ea74e49f38","slug":"gils-of-the-tharu-tribles-performed-their-cultural-dance-in-the-nation-polo-champainship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय पोलो चैंपियनशिप में बिखरी थारू संस्कृति की छटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय पोलो चैंपियनशिप में बिखरी थारू संस्कृति की छटा
लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 07 Feb 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
जोनल स्पोर्ट्स कांपलेक्स ग्रेटर नोयडा में स्पोर्ट्स ऑफ किंग पोलो के आयोजन में लखीमपुर खीरी की थारू बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिसे देखकर उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए डीएम किंजल सिंह ने पिछले दिनों 30 सदस्यीय थारू बालिकाओं के दल को पुलिस लाइंस में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
कार्यक्रम में लखीमपुर खीरी से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित अग्रवाल, बीएसए डॉ. ओपी राय, परियोजना अधिकारी एकीकृत थारू जनजाति विकास परियोजना यूके सिंह, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त अजय पांडेय और आकांक्षा समिति की सचिव सुधा गुप्ता मौजूद रहीं।