फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When the wife stopped him from making a reel, he was beaten up by his parents, and the young man lost his life

Lakhimpur Kheri News: रील बनाने से रोका तो पत्नी ने मायके वालों से पिटवाया, युवक की गई जान

Sat, 19 Sep 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 19 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
When the wife stopped him from making a reel, he was beaten up by his parents, and the young man lost his life
रोती बिलखती मृतक की मां। संवाद
बिजुआ/भीरा (खीरी)। भीरा थाना क्षेत्र के पल्हनापुर गांव में रील बनाने से रोकने को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक की पिटाई कर दी गई। गंभीर हालत में सीएचसी बिजुआ ले जाए गए पंकज कुमार (28) की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने पत्नी के मायके वालों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शनिवार देर शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत की बात सामने आई है। सिर पर दो चोटें मिली हैं।
विज्ञापन

पल्हनापुर निवासी पंकज कुमार पुत्र डोरेलाल का शुक्रवार रात करीब आठ बजे पत्नी रोशनी से विवाद हुआ था। आस-पास के ग्रामीणों के मुताबिक, पंकज पत्नी को रील बनाने से रोकता था। शुक्रवार देर शाम इसी बात को लेकर दोनों में फिर विवाद हुआ। आरोप है कि पंकज ने पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद रोशनी ने अपने मायके वालों को सूचना दी। कुछ देर बाद उसका भाई और दोस्त समेत करीब पांच लोग गांव पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने पंकज से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन पंकज को सीएचसी बिजुआ ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर भीरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सीओ महक शर्मा ने बताया कि पंकज के भाई राजेश की तहरीर पर पत्नी रोशनी, साले सुनील कुमार, सुनील के दोस्त अजीत, जगदीश और शिवम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पंकज की शादी करीब चार महीने पहले कटैया गांव निवासी रोशनी से हुई थी। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पास करीब तीन बीघा जमीन भी थी। पंकज दो भाइयों में छोटा था।

रोती बिलखती मृतक की मां। संवाद

रोती बिलखती मृतक की मां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed