{"_id":"6698128e36686602d304aa04","slug":"get-refreshed-by-eating-gods-food-in-gamangeen-mahal-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-124908-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक किए ताजिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक किए ताजिये
विज्ञापन
पलिया के पुराना बस स्टैंड के पास एकत्र हुए ताजिया।
पलियाकला। मुहर्रम को लेकर बुधवार को शहर में ताजियों का जुलूस निकाला गया। इससे पहले मोहल्ला बरबंडा, पठान, रंगरेजान, इमली मोहल्ला, इकरामनगर व माहीगिरान में रखे गए ताजियों को मातमी धुन के बीच पुराना बस स्टैंड तक लाया गया।
ताजियों को सैकड़ों की भीड़ के साथ ईदगाह मार्ग होते हुए कर्बला तक ले जाया गया। जहां देर शाम तक ताजियों को दफन करने का सिलसिला जारी रहा। कर्बला में लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीददारी की। एसडीएम कार्तिकेय सिंह, सीओ यादवेंद्र यादव, कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय दलबल के साथ मौजूद रहे।
कस्बा सहित आसपास के गांव नौगवां, बेला कलां, बम्हनपुर, पतिया, लोधपुरवा आदि में गमगीन माहौल में दसवीं का जुलूस निकाला गया। संपूर्णानगर में इमाम हुसैन की शहादत पर रोशनी डाली गई।
विज्ञापन
गोला में मोहर्रम का जुलूस आज
गोला गोकर्णनाथ। नगर क्षेत्र में ताजियेदार खुटार रोड और लखीमपुर रोड स्थित कर्बला में ताजिया सुपुर्दे खाक करेंगे। अमीरनगर कस्बे में दो दिवसीय मुहर्रम मेले को लेकर 18 जुलाई को मोहम्मदी-लखीमपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक के लिए बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया। मोहम्मदी कोतवाली प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि लखीमपुर की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को भीखमपुर चौराहे से ममरी होते हुए गोला मोहम्मदी हाईवे पर निकाला जाएगा। मोहम्मदी की तरफ से आने वाले वाहनों को गोमती मोड से ममरी होते हुए भीखमपुर चौराहे से लखीमपुर के लिए निकाले जाएंगे। संवाद