फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ganpati Bappa Morya, come early next year

Lakhimpur Kheri News: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...

Sat, 19 Sep 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 19 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya, come early next year
बांकेगंज में बप्पा की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।  संवाद।
पलियाकलां/बरवर/बांकेगंज। गणेश महोत्सव के बाद शनिवार को गणपति बप्पा की विदाई के लिए पलिया, बरवर और बांकेगंज में विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। गाजे-बाजे और जयकारों के बीच श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन स्थलों तक पहुंचे। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

पलियाकलां में श्रीराम मंदिर ठाकुर द्वारा से गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकली। इसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु रास्तेभर ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाते हुए चले। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे के साथ रंग खेलकर उत्साह भी दिखाया। यात्रा शारदा नदी के तटबंध तक पहुंची। यहां पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यात्रा के दौरान लोग सुरक्षा को लेकर भी सतर्क रहे।
विज्ञापन

बरवर में मोहल्ला शास्त्री नगर में स्व. वीरू गुप्ता की स्मृति में आयोजित पांच दिवसीय श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ। गणपति बप्पा के जयकारों के बीच श्रद्धालु प्रतिमा लेकर गोमती तट पहुंचे। यहां विधि-विधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा। एडवोकेट विमल शुक्ल, नीलकमल गुप्ता, विपिन गुप्ता और वीरू गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज में राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण के पूजा पंडाल में स्थापित भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का शनिवार को गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मंदिर से निकली शोभायात्रा मुख्य बाजार पहुंची। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बप्पा की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। बड़ी नहर के तट पर पहुंचने के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर राजेंद्र अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, पिंकी गोयल, नीरू अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, राहुल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद

बांकेगंज में बप्पा की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।  संवाद।

बांकेगंज में बप्पा की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।  संवाद।

बांकेगंज में बप्पा की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।  संवाद।

बांकेगंज में बप्पा की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।  संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed