{"_id":"67935e8b46bb0c3d9b0a20b8","slug":"full-dress-rehearsal-done-for-republic-day-parade-in-lakhimpur-kheri-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: गणतंत्र दिवस परेड को लेकर किया फुल ड्रेस रिहर्सल, एसपी संकल्प शर्मा ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: गणतंत्र दिवस परेड को लेकर किया फुल ड्रेस रिहर्सल, एसपी संकल्प शर्मा ने किया निरीक्षण
Fri, 24 Jan 2025 03:04 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 24 Jan 2025 03:04 PM IST
विज्ञापन
परेड की रिहर्सल करती महिला पुलिसकर्मियों की टोली
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी में पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड मैदान पर शुक्रवार को गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर पुलिस ने फुल ड्रेस रिहर्सल किया। इस दौरान पुलिस के विभिन्न टुकड़ियों ने अपनी तैयारियों का पूर्वाभ्यास अधिकारियों के सामने किया।
विज्ञापन
एसपी संकल्प शर्मा ने परेड में शामिल पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की टोलियों, आपात सेवा यूपी-112 की दो पहिया व चार पहिया पुरुष व महिला पीआरवी वाहन, स्वान दल, दंगा नियंत्रण वाहन, फायर सर्विस तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा की जाने वाली रिहर्सल परेड का निरीक्षण किया। परेड में हिस्सा ले रहे प्रतिभागियों व अन्य कार्यक्रमों काे देखकर एसपी ने आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित बनाने के लिए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन