फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Frustrated by the accusation of embezzlement, the young man committed suicide

Lakhimpur Kheri News: गबन के आरोप से क्षुब्ध होकर युवक ने की आत्महत्या

Sun, 20 Oct 2024 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Frustrated by the accusation of embezzlement, the young man committed suicide
मझगईं। ऑनलाइन सामान देने वाली कंपनी में काम करने वाले युवक ने आत्महत्या कर ली। उसके पिता ने कंपनी के ही तीन लोगों पर 15 लाख रुपये का फर्जी गबन दिखाकर उसके पुत्र को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतक का सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

तिकोना फार्म गुरमीत सिंह के 24 वर्षीय पुत्र जगजीत सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने बताया कि उसका पुत्र एक आनलाइन सामान देने वाली कंपनी में काम करता था और उसको काम के सिलसिले में कंपनी के ही मैनेजर और दो लोग लेकर बाहर भी कई जगह गए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि उसके पुत्र पर 15 लाख रुपये का गबन करने का आरोप लगाया और उसके साथ ही परिजनों का मानसिक उत्पीड़न किया गया। इन आरोपों से वह क्षुब्ध हो गया था और उसने आत्महत्या कर ली। मृतक जगजीत सिंह ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। उसने कहा है कि उस पर लगा गबन का आरोप झूठ है। तीन लोगों ने उसका उत्पीड़न किया। परिवार से भी 15 लाख रुपये की मांग की जा रही है। धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के चलते वह आत्महत्या कर रहा है। मझगईं थाना प्रभारी दयाशंकर द्विवेदी का कहना है कि सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बाकी अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed