{"_id":"67e1a0d8f413f08c6c05ee29","slug":"from-today-till-31st-march-we-will-have-to-bear-7-hours-of-power-cut-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-142008-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आज से 31 मार्च तक सात घंटे झेलनी होगी बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आज से 31 मार्च तक सात घंटे झेलनी होगी बिजली कटौती
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रीवैंप के कार्यों में तेजी लाने के लिए बिजली निगम ने एक बार फिर से बिजली कटौती का रोस्टर जारी कर दिया है। विभाग ने सात दिन सात घंटे का कटौती रोस्टर जारी किया है। गर्मी के बीच सात घंटे बिजली कटौती उपभोक्ताओं पर भारी पड़ेगी। अफसरों की लापरवाही और कंपनी की मनमानी के चलते रीवैंप योजना का का काम समय पर पूरा नहीं हो सका। इसका खामियाजा अब उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ेगा।
अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। मंगलवार को मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी, दुर्बल आश्रम, डीके टिंबर, मोतीनगर और रामनगर में आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 26 मार्च को कृष्णा टॉकीज, हाथीपुर कोठार, सेठघाट रोड, वात्सल्य अस्पताल, राजगढ़, बुद्धविहार मंदिर, 27 को मिश्राना, शिवपुरी, पुत्तीलाल आरा मशीन और सुंदरपुरम में बिजली कटौती होगी।
28 को शिव कॉलोनी, रामनगर, पंजाबी कॉलोनी, हाथीपुर उत्तरी, दुर्बल आश्रम, 29 को वात्सल्य अस्पताल, राजगढ़, रानीगंज, खपरैल बाजार, सेठघाट रोड, 30 को पुत्तीलाल आरा मशीन, शिव कॉलोनी, बुद्ध विहार मंदिर, हाथपुर कोठार, मिश्राना और 31 को उदयपुर, पंजाबी कॉलोनी, रानीगंज, खपरैल बाजार, दुर्बल आश्रम की सप्लाई सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन
एक्सईएन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि पानी सहित अन्य व्यवस्था पहले से कर लें, ताकि कटौती के दौरान दिक्कतों का सामना न करना पड़े।