फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Free electricity will be available only after depositing dues before March 2023

Lakhimpur Kheri News: मार्च 2023 से पहले का बकाया जमा करने पर ही मिलेगी मुफ्त बिजली

Mon, 11 Mar 2024 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Free electricity will be available only after depositing dues before March 2023
लखीमपुर-खीरी। किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली तभी मिलेगी जब वे मार्च 2023 से पहले का बकाया भुगतान करेंगे। मार्च 2023 से पहले का बकाया एकमुश्त जमा करने पर शतप्रतिशत, तीन किश्तों में 90 फीसदी व छह किश्तों में 80 फीसदी तक ब्याज में छूट भी दी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में 29 हजार से अधिक निजी नलकूप किसानों पर 42.55 करोड़ रुपये का बिजली का बिल बकाया है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक मितौली डिजिवन में 5802 किसान पर 11 करोड़, मोहम्मदी में 11530 किसानों पर 3.22 करोड़, निघासन में 1601 नलकूप किसानों पर 3.24 करोड़, लखीमपुर डिविजन में 70 किसानों पर मात्र 70 लाख, पलिया डिविजन पर 4050 किसानों पर 6.10 करोड़ व गोला डिविजन में 6609 किसानों पर 18.29 करोड़ रुपये निजी नलकूप का बकाया है।
विज्ञापन

विभागीय अफसरों के मुताबिक बकाये के भुगतान की किश्तों की तिथियां भी निर्धारित कर दी गई हैं। प्रथम किश्त 31 जुलाई, द्वितीय किश्त- 31 अगस्त, तृतीय 30 सितंबर, चतुर्थ 31 अक्तूबर, पांचवी 30 नवंबर व छठी किस्त 31 दिसंबर तक जमा की जा सकती है। अधीक्षक अभियंता राम शब्द ने निजी नलकूप उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय रहते बकाया भुगतान जमा कर योजना का लाभ उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed