{"_id":"69e365c4459096489106ecd7","slug":"four-houses-burned-in-a-fire-in-khajuha-village-of-lakhimpur-kheri-2026-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: खजुहा गांव में आग लगने से मचा हाहाकार, चार घर जले, नकदी और अनाज जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: खजुहा गांव में आग लगने से मचा हाहाकार, चार घर जले, नकदी और अनाज जलकर राख
Sat, 18 Apr 2026 04:36 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 18 Apr 2026 04:36 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के खजुहा गांव में शनिवार दोपहर भीषण आग लगने से चार परिवारों के घर जल गए। हजारों रुपये की नकदी, अनाज और गृहस्थी का सामान राख हो गया।
विज्ञापन
आग लगने से हुआ काफी नुकसान
- फोटो : संवाद
विस्तार
लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के खजुहा गांव में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, जिससे चार परिवारों के घर जल गए। अग्निकांड में हजारों रुपये की नकदी, अनाज व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 12 बजे खजुहा गांव निवासी पूनम के घर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास के रामप्यारी, कैलाश, व फुलमता के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख घरों में मौजूद महिलाएं बच्चों को लेकर बाहर निकलीं। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तब तक घरों में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
पीड़ित पूनम के मुताबिक मवेशी बेचकर घर में रखे 80 हजार रुपये की नकदी के साथ करीब आठ कुंतल मसूर, पांच कुंतल सरसों, चार कुंतल धान व पांच कुंतल गेहूं जलकर नष्ट हो गया। वहीं रामप्यारी के छह हजार रुपये नकद व अनाज, जबकि कैलाश व फुलमता के घरों में रखा हजारों रुपये का अनाज, कपड़े, बर्तन व फर्नीचर भी आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
हल्का लेखपाल ने किया नुकसान का आकलन
सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना के बाद पहुंचे हल्का लेखपाल विनोद भार्गव ने नुकसान का आकलन कर जल्द राहत व मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
घंटों देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड
ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने की सूचना पर अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन धौरहरा से करीब 35 किलोमीटर की दूरी और संसाधनों की कमी के चलते अग्निशमन की गाड़ी काफी देर से पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने पम्पिंग सेट की मदद से आग पर काबू पा लिया था।