फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four centers created for B.Ed exam, 1717 candidates will participate

Lakhimpur Kheri News: बीएड परीक्षा को लेकर चार केंद्र बनाए, 1717 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Wed, 29 May 2024 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Four centers created for B.Ed exam, 1717 candidates will participate
लखीमपुर खीरी। नौ जून को आयोजित होने वाली बीएड परीक्षा को लेकर इस बार चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 1717 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर अफसर तैयारी में जुटे हैं। केंद्रों पर आने वाले अभ्यर्थियों की जामा तलाशी के बाद ही उन्हें सेंटर पर प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा नौ जून को होगी।
विज्ञापन

जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से लेकर 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से लेकर पांच बजे तक होगी। शहर के राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, अब्दुल कलाम गर्ल्स इंटर कॉलेज, धर्मसभा इंटर कॉलेज व गुरुनानक इंटर कॉलेज में परीक्षा होगी। हालांकि पिछले साल जिले में बीएड परीक्षा को लेकर दस केंद्र बनाए गए थे इस बार संख्या कम होने की वजह से चार केंद्रों पर यह परीक्षा संपन्न होगी।
विज्ञापन


प्रवेशार्थियों की दर्ज होगी बायोमैट्रिक उपस्थित
बीएड की परीक्षा को लेकर इस बार भी परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थित दर्ज करानी होगी। प्रवेशार्थियों को जरूरी सामग्री के अलावा नकल संबंधी कोई भी सामग्री केंद्र पर ले जाने की पाबंदी होगी। जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. संजय कुमार ने बताया कि सेंटरों पर सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी, इसके अलावा सचल दल केंद्रों की निगरानी करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed