फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Former MLA- Retd. lieutenant colonel Theft in the house revealed, six arrested

Lakhimpur Kheri News: पूर्व विधायक- रिटा. लेफ्टिनेंट कर्नल के घर चोरी का खुलासा, छह पकड़े

Sun, 24 Mar 2024 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Former MLA- Retd. lieutenant colonel
Theft in the house revealed, six arrested
लखीमपुर खीरी। ईसानगर के पूर्व विधायक और सदर कोतवाली क्षेत्र के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल के घर हुई चोरी का खीरी पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से चोरी गया सामान भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार लोगों में दो सराफा व्यापारी भी शामिल हैं। जो चोरी का सामान खरीदते थे। सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि सदर कोतवाली के मोहल्ला राजाजीपुरम निवासी रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल अजय सिंह के घर नवंबर में चोरों ने चोरी की थी। पुलिस के अनुसार, चोरों ने जेवरों को शाहजहांपुर के एक सराफा व्यापारी के पास बेचा था। शनिवार देर शाम चेकिंग के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल दिलीप उर्फ पंकज कश्यप उर्फ मिंटू सिंह निवासी स्वतंत्र नगर नरेला थाना नरेला नार्थ बेस्ट दिल्ली और सराफा व्यापारी आशुतोष सोनी निवासी निगोही शाहजहांपर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन

ईसानगर निवासी पूर्व विधायक बाला प्रसाद अवस्थी के आवास से 14/15 मार्च की बीस लाख की नगदी और दस लाख के जेवरों पर चोरों ने हाथ साफ किया था। एसपी ने बताया कि चोरी की घटना में शामिल बच्छराज चौहान निवासी कोलगढ़ सीतापुर, शिवा चौहान निवासी सरजूपुरवा, शर्मा चौहान निवासी ढेनुवा और चोरी का सामान खरीदने वाले सराफ दीपक वर्मा निवासी तंबौर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed