{"_id":"6887bccb558fe1618c0a6118","slug":"forest-workers-could-not-trace-the-location-of-the-leopard-villagers-in-panic-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-151858-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तेंदुए की लोकेशन तक ट्रेस नहीं कर पाए वनकर्मी, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तेंदुए की लोकेशन तक ट्रेस नहीं कर पाए वनकर्मी, दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन
महेवागंज। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की गोला रेंज के ज्ञानपुर गांव में पिता के साथ चारपाई पर सोते समय छह वर्षीय मासूम को शनिवार रात दबोच ले जाने वाला तेंदुआ दूसरे रोज आसपास कहीं नजर नहीं आया। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरा और न ट्रेसिंग कैमरा तक में उसकी कहीं झलक नहीं दिखी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
कोल्हौरी, सिकन्दरपुर, अन्देशनगर समेत आस-पास गांवों के बाहर गन्ने के खेतों में करीब एक सप्ताह से चहलकदमी कर रहा तेंदुआ शनिवार रात ज्ञानपुर गांव के बाहर हाइवे किनारे में अपने पिता सुशील के साथ चारपाई पर सो रहे 6 वर्षीय बादल को गन्ने के खेत में खींच ले गया था। सुबह कुछ दूर गन्ने के खेत में अधखाया शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम बाद घर पहुंचे शव को देख परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो वन कर्मियों पर हीलाहवाली का आरोप लगा पलिया मार्ग जाम करने की कोशिश की थी।
पुलिस और वन विभाग अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया था। मृतक के पिता सुशील कुमार ने बताया कि वन विभाग ने एक कैमरा उसके घर के पास लगाया था, जो अगले रोज निकाल ले गए है। ग्रामीण खौफजदा हैं। शाम होते ही लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। गोला रेंजर संजीव तिवारी ने बताया कि पिंजरा लगा है। टीम बराबर निगरानी कर रही है। बहुत जल्द तेंदुए को कैद कर लिया जाएगा।