{"_id":"66ef1e5e57a7aa75d70a3a04","slug":"forest-department-will-find-out-the-location-of-tiger-through-thermal-drone-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-129524-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वन विभाग थर्मल ड्रोन से पता लगाएगा बाघ की लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वन विभाग थर्मल ड्रोन से पता लगाएगा बाघ की लोकेशन
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव मूड़ा अस्सी, मूड़ा जवाहर, इमलिया, अजान और घरथनिया गांवों में दहशत का पर्याय बना बाघ वन विभाग की पकड़ से अभी दूर है। बाघ की लोकेशन पता करने के लिए गन्ने के खेतों में थर्मल ड्रोन उड़ाया जा रहा है।
डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम 23 दिन से कांबिंग कर रही है, मगर सफलता नहीं मिलने पर अब गन्ने के खेतों में थर्मल ड्रोन उड़ाकर बाघ का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ड्रोन की निगरानी कर रहे विशेषज्ञ टीम के डॉ. दयाशंकर और डॉ. नितेश कुमार कटियार ने बताया कि इसी थर्मल ड्रोन की मदद से बहराइच में भेड़िये को पकड़ा गया है। यह ऐसा ड्रोन है, जो गन्ने के अंदर की तस्वीर कैद करने की क्षमता रखता है। उधर, दो वनकर्मी मचान पर तैनात हैं। ड्रोन से निगरानी के समय डीएफओ संजय कुमार बिस्वाल और रेंजर नरेश पाल सिंह भी मौजूद रहे।