फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   For the first time in council schools, art will be learnt from the book 'Bansuri'

Lakhimpur Kheri News: परिषदीय स्कूलों में पहली बार ‘बांसुरी’ पुस्तक से सीखेंगे कला

Sun, 05 Apr 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 05 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
For the first time in council schools, art will be learnt from the book 'Bansuri'
कला की किताब
लखीमपुर खीरी। । जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छोटे बच्चों को अब पहली बार कला विषय में व्यवस्थित रूप से सीखने और चित्र उकेरने का मौका मिलेगा। नए सत्र से कक्षा तीन और चार के पाठ्यक्रम में ‘बांसुरी’ नाम से कला की किताब शामिल की गई है।
विज्ञापन

जिले में 3106 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें साढ़े चार लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। नए सत्र के साथ ही किताबों का वितरण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि अब तक कला की पढ़ाई बिना किताब के कराई जाती थी, जिससे दिक्कतें आती थीं। इस बार से ‘बांसुरी’ पुस्तक के माध्यम से बच्चों को कला की विधिवत शिक्षा दी जाएगी। कला शिक्षण के लिए न्यूनतम 100 घंटे का सत्र तय किया गया है, जिसमें दृश्य कला, संगीत, नृत्य और अंग संचालन के चारों घटक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा तीन की पुस्तक में 20 पाठ शामिल हैं। हर अध्याय में क्यूआर कोड दिया गया है, जिसे स्कैन कर अतिरिक्त सामग्री देखी जा सकती है। शिक्षण के दौरान बच्चों से कलाकृतियां बनवाकर उनका प्रदर्शन स्कूल परिसर या अन्य स्थानों पर कराया जाएगा। कला शिक्षक को सप्ताह में चार कक्षाएं और शनिवार को एक अतिरिक्त कक्षा दी गई है। छात्रों के मूल्यांकन के लिए ए, बी, सी, डी और ई श्रेणियां तय की गई हैं, जिनका अर्थ क्रमशः उत्कृष्ट, कुशल, होनहार, विकासशील और आरंभिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed