{"_id":"66c7ab59e75168b50a0eb024","slug":"for-the-convenience-of-the-candidates-30-buses-were-ordered-from-gola-depot-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-127499-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए गोला डिपो से मंगाईं 30 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए गोला डिपो से मंगाईं 30 बसें
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए लखीमपुर डिपो ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। खुद की बसों के अलावा गोला डिपो से 30 बड़ी बसें मंगाई हैं। इन बसों को अभ्यर्थियों की सुविधा के हिसाब से अलग-अलग मार्गों पर संचालित किया जाएगा। बसों में अभ्यर्थियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
लखीमपुर डिपो के पास 87 छोटी बसें हैं, जो सभी अनुबंधित हैं, इनके रूट भी लगभग तय है। वहीं पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक है। इसको लेकर शासन के निर्देश पर लखीमपुर एआरएम ने गोला डिपो के एआरएम को पत्र लिखकर बसों की डिमांड की है। सभी बसें बृहस्पतिवार की शाम तक लखीमपुर डिपो पर पहुंच गईं। पुलिस भर्ती परीक्षा में आने-जाने वाले अभ्यर्थियों का सफर शुरू हो चुका है। परीक्षा के एक दिन पहले ही काफी संख्या में अभ्यर्थी लखीमपुर पहुंच चुके हैं।
-- -- -- -- --
पुलिस भर्ती के दिन अभ्यर्थियों की भीड़ अधिक रहेगी है। उनके डिपो पर सभी छोटी बसें हैं। ऐसे में गोला डिपो से 30 निगम की बड़ी बसें चालक, परिचालक सहित मंगाई गई है, ताकि अभ्यर्थियों को दिक्कतें न हो।
विज्ञापन
-गीता सिंह, एआरएम, लखीमपुर डिपो