फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   For fisheries Will grow pond

मछली पालन के लिए विकसित होंगे तालाब

Tue, 02 Jun 2015 06:40 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 02 Jun 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
मछली पालन को बढ़ावा देने और लोगों को रोजगार उपलब्ध के उद्देश्य से शासन ने जिले में 10 हेक्टेयर जलक्षेत्र (तालाब) विकसित करने का निर्देश दिया है। राज्य योजना के तहत मछली पालन करने वाले लाभार्थियों को शासन से एक लाख रुपये अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए मत्स्य विभाग ने इच्छुक लोगों के आवेदन लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सहायक निदेशक मत्स्य अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2015-16 में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए शासन से जलक्षेत्र विकसित करने का निर्देश मिला है। एक तलाब एक हेक्टेयर में बनाया जाएगा। एक तालाब को विकसित करने के लिए 1.25 लाख की लागत आती है। सहायक निदेशक ने बताया कि राज्य योजना में लाभार्थियों का चयन कर उन्हें शासन से एक लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। ताकि मछली पालक को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। जिले में तालाबों और लाभार्थियों के  चयन का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एक और मोबाइल फिश पार्लर को मंजूरी
शासन ने जिले में एक और मोबाइल फिश पार्लर चलाने की मंजूरी दी है। इसके तहत लाभार्थी को शासन से साढ़े पांच लाख की धनराशि में 1.65 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। जिला मुख्यालय पर मत्स्य विभाग द्वारा दो फिश पार्लर चलाए जा रहे हैं। तीसरे मोबाइल फिश पार्लर के लिए लाभार्थी का चयन करने के बाद गोला या पलिया में चलाए जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed