फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Football tournament postponed due to Nepal violence

Lakhimpur Kheri News: नेपाल हिंसा के चलते फुटबॉल टूर्नामेंट स्थगित

Thu, 11 Sep 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Football tournament postponed due to Nepal violence
सिंगाही। भारत माता के वीर सपूतों की स्मृति में चल रहे टेन-ए-साइड जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट नेपाल हिंसा के चलते स्थगित हो गया है। नेपाल की टीम न पहुंच पाने के कारण एक सेमीफाइनल मुकाबला रद्द कर दिया गया है। दूसरा मैच विवाद की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

राजा प्रताप विक्रम शाह इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित इस टूर्नामेंट के चौथे दिन दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाने थे। पहले मैच में स्थानीय टीम को नेपाल की टीम से भिड़ना था, लेकिन नेपाल हिंसा के चलते वहां की टीम प्रतियोगिता में भाग लेने नहीं पहुंच सकी। ऐसे में यह मुकाबला रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद आयोजन समिति ने दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गोला गोकर्णनाथ और लखनऊ की टीमों के बीच कराया। मैच का पहला हॉफ शांतिपूर्ण ढंग से खेला गया, लेकिन दूसरे हाफ की शुरुआत में ही लखनऊ के गोलकीपर साहिल खड़का और झाला मोहल्ला निवासी रियाजत के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई। मैदान पर बढ़ते तनाव को देखते हुए आयोजन समिति ने मैच को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए समिति ने पूरी रिपोर्ट स्थानीय पुलिस को सौंप दी है। टूर्नामेंट को दोबारा कब और कैसे आगे बढ़ाया जाएगा, इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed