फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Food safety team featured two samples filled

खाद्य सुरक्षा टीम का छापा, दो नमूने भरे

Mon, 02 Mar 2015 12:06 AM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Mon, 02 Mar 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Food safety team featured two samples filled
नगर में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकानों पर छापेमारी करते हुए दो नमूने भरे। जिससे आनन फानन में दुकानें बंद हो गईं।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक ने पुलिस बल के साथ खुटार रोड स्थित दादा फूड्स पर पहुंचे। वहां से अधिकारियों ने कचरी का नमूना भरा। कचरी में मिलाने वाला रंग और अन्य सामान अधिकारियों ने देखने के लिए कई बार मांगा। व्यवसाई रामचंद्र गुप्ता ने टालमटोल कर मामले को टाल दिया और रंग नहीं दिखाया। दूध भरकर जा रही एक पिकअप को विकास चौराहे पर रोक कर दूध का भी नमूना भरा। पता करने पर मालूम हुआ कि रामदयाल डेयरी को दूध ले जाया जा रहा है। बड़े पैमाने पर दूध का काम करने वाले एक व्यावसायी के यहां जब टीम पहुंची तो वह दुकान बंद कर चुका था। खाद्य सुरक्षा टीम के आने की सूचना पर सदर चौराहे के जलपान गृह सहित नगर के तमाम प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए थे। बंद की दुकानों के बारे में चर्चाएं होती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed