फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Flood of students gathered on the streets to increase the voting percentage

मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए सड़कों पर उमड़ा छात्रों का सैलाब

Tue, 22 Feb 2022 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Flood of students gathered on the streets to increase the voting percentage
मतदाता जागरूक्ता रैली निकालतीं आर्यकन्या इंटर कॉलेज की टीचर और छात्राएं।
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान का दिन नजदीक आने के साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता के प्रयास तेज हो गए हैं। सोमवार को गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों की संख्या में कई स्कूलों के बच्चे हाथों में तख्तियां लिए हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नारे लगा रहे थे। वहीं सदर तहसील से एसडीएम सदर राजेश कुमार की अगुवाई में कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने करीब एक बजे गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में पहुंचकर मतदाता जागरूकता की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले मौजूद छात्र-छात्राओं को डीएम ने एक-एक करके मतदान के निमंत्रण पत्र बांटे। उन्होंने कहा कि मतदान के निमंत्रण पत्र को अपने और पड़ोसियों के घर जरूर पहुंचाएं। उनसे लोकतंत्र के महापर्व पर 23 फरवरी को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाएं। वहीं मोबाइल पर व्हाट्सएप स्टेटस से लेकर सभी व्हाट्सएप ग्रुप एवं अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर इस निमंत्रण पत्र को शेयर करके इसे जन-जन तक पहुंचाएं। स्वीप के नोडल अधिकारी डायट प्राचार्य डॉ. ओपी गुप्ता ने रैली की अगुवाई की। इसमें गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कालेज एवं इस्लामिया इंटर कॉलेज के सैकड़ों की संख्या में छात्र व शिक्षक शामिल हुए। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ज्योति तिवारी की अगुवाई में छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। सोमवार को नगर पालिका परिषद से आकर्षक गुब्बारे, बैनर, पोस्टर युक्त वाहन के साथ जागरूकता रैली निकालकर नगर वासियों का मतदान के लिए आवाहन किया गया। नगर पालिका परिषद से नायब तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी दिव्यांशु शाही, बीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी। रैली को एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर रामलीला मैदान से रवाना किया। मतदाता जागरूकता अभियान में जेपी इंटर कालेज, रामाश्रम इंटर कालेज, पीडी कालेज के छात्रों ने रैली निकाली। रैली के साथ मे ही एसडीएम पंकज श्रीवास्तव तहसीलदार सुशील कुमार सिंह ने राहगीरों दुकानदारों को निमंत्रण पत्र वितरण किए। इसके अलावा बिजुआ, पसगवां धौरहरा में भी भी जागरूकता रैलियां निकाली गईं।
एनसीसी, स्काउट गाइड्स कैडेट्स ने दी घर-घर दस्तक
डीएम के आह्वान पर जिले भर में एनसीसी व स्काउट गाइड कैडेट्स घर-घर दस्तक देकर मतदान निमंत्रण बांटने में पूरी तन्मयता से जुटे है। इस दौरान वह लोकतंत्र के महापर्व मतदान दिवस 23 फरवरी के दिन मताधिकार का प्रयोग करने की अपील कर रहे हैं। बस स्टेशन-रेलवे स्टेशन पर आने वाले राहगीरों को भी बड़े पैमाने पर निमंत्रण बांटने का सिलसिला जारी है।
सभी बूथों को गुब्बारे से सजाया जाए, सेल्फी प्वाइंट बनाया जाए: बीएसए
लखीमपुर खीरी। बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडेय ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर समस्त बूथों की तैयारियों के निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक बूथ को आदर्श बूथ बनाया जाए। प्रत्येक बूथ को गुब्बारे, झंडी, चूना, कारपेट आदि से सजाया जाए। समस्त बूथों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएं। मतदान के लिए विद्यालयों को भेजे गए आमंत्रण पत्र सभी मतदाताओं तक पहुंचाए जाएं। बीएसए ने समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं बीएलओ को निर्देश दिए कि 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए समस्त मतदाताओं को जागरूक करें।

डीएम ने कक्षा पांच की छात्रा विधि को बनाया स्वीप का बाल एंबेसडर
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव में खीरी में मतदाता जागरूकता के लिए मिशन मोड में क्रियान्वित मुहिम अबकी बार 90 पार में जुड़ी लखनऊ पब्लिक स्कूल की कक्षा पांच की छात्रा 10 वर्षीय विधि सक्सेना ने सोमवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह से मुलाकात करके मतदान जागरूकता वाला गीत सुनाया। छात्रा विधि सक्सेना अपने पिता अतुल सक्सेना के साथ डीएम कार्यालय पहुंची, जहां डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बालिका विधि सक्सेना से मतदान जागरूकता गीत सुना। इस दौरान डीएम ने विधि सक्सेना को न केवल मतदान का निमंत्रण दिया, बल्कि उन्हें बाल एंबेसडर भी बनाया है। इसके बाद डीएम ने बाल एंबेसडर को एनआईसी में उपस्थित भारत निर्वाचन आयोग से सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामित सामान्य प्रेक्षक गणों से मुलाकात कराई। प्रेक्षकों ने मतदान जागरूकता गीत सुना और छात्रा का उत्साह वर्धन किया। बाल एंबेसडर विधि सक्सेना ने बताया कि वह डीएम सर की अबकी बार 90 बार मुहिम से खासा प्रभावित है, इसलिए उन्होंने अपने पिता से डीएम की इस मुहिम के लिए मतदान जागरूकता गीत गाने की इच्छा जताई। अपने पिता द्वारा रचित गीत को गाकर न केवल सभी का मन मोहा, बल्कि मत के महत्व को समझाते हुए मतदान की अपील की। प्रेरक गीत डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करते ही न केवल अफसरों कर्मचारियों ने बल्कि आम मतदाताओ में भी सोशल प्लेटफॉर्म पर इसे शेयर करने की होड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed