फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five people from Shahjahanpur injured in a bus-car collision

Lakhimpur Kheri News: बस और कार की टक्कर में शाहजहांपुर के पांच घायल

Thu, 25 Dec 2025 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 25 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Five people from Shahjahanpur injured in a bus-car collision
मैलानी में खुटार मार्ग पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
मैलानी। पलिया-शाहजहांपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के खुटार मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक बस और कार की टक्कर में कार सवार शाहजहांपुर निवासी पांच लोग घायल हो गए। तीन घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार सवार दुधवा नेशनल पार्क घूमने जा रहे थे।
विज्ञापन

घटना सुबह लगभग सवा 11 बजे की है। कार में सवार रोजा शाहजहांपुर निवासी राहुल गुप्ता ने बताया कि वे लोग दुधवा नेशनल पार्क घूमने जा रहे थे। खुटार मार्ग पर गाड़ीघाट स्थित कठिना नदी के पुल पर सामने से आ रही एक निजी बस ने कार में टक्कर मार दी, जिससे अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार चालक आशिक अली और कार सवार राहुल गुप्ता, अनिल पाल, आरिफ, किशन चंद्र गोयल घायल हो गए। इ
विज्ञापन

नमें आशिक अली, अनिल पाल, किशन चंद्र गोयल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि राहुल गुप्ता और आरिफ को हल्की चोटें आईं। सभी की हालत खतरे से बाहर है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल भिजवा दिया था और बस चालक बस लेकर मौके से भाग चुका था। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरबैग खुलने से बच गई जनहानि
दुर्घटना में कार के चालक की साइड और अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार की हालत देखकर बड़े हादसे जैसा लग रहा था। गनीमत यह रही कि दुर्घटना के समय कार में लगे एयरबैग खुल गए, जिससे जनहानि होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed