फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five more students found cheating in entrance exam

Lakhimpur Kheri News: फर्जीवाड़ा कर प्रवेश परीक्षा देने वाले पांच छात्र और मिले

Tue, 08 Aug 2023 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Five more students found cheating in entrance exam
संजीव कुमार सक्सेना प्रधानाचार्य ज्वाहर नवोदय विद्यालय
मितौली। फर्जीवाड़ा कर जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देने वाले पांच छात्र और मिले हैं। धोखाधड़ी कर दूसरी व तीसरी बार प्रवेश परीक्षा देकर चयनित होने वाले अब तक 21 छात्र छात्राएं मिल चुके हैं। प्रधानाचार्य ने इन पांचों छात्र के अभिभावकों को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने पिछले माह प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किया। इसमें 80 के सापेक्ष 79 बच्चों की चयन सूची जारी हुई। इसके बाद छात्रों की प्रवेश प्रकिया शुरू हो गई। दो अगस्त को पहले चरण की जांच में दूसरी और तीसरी बार परीक्षा देकर चयनित होने वाले 16 छात्र छात्राएं मिलें, जिसमें बेहजम के 12, मितौली व रमियाबेहड़ के दो-दो बच्चे शामिल हैं। इसके बाद की जांच में पांच छात्र छात्राएं और ऐसे मिले हैं, जिनके अभिभावकों ने फर्जीवाड़ा कर दूसरी और तीसरी बार प्रवेश परीक्षा दिलवाई।
विज्ञापन

इसमें बेहजम ब्लॉक के तीन, मितौली और पसगवां ब्लॉक का एक-एक छात्र शामिल है। इनमें बेहजम ब्लॉक के तीन और बच्चे शामिल हैं। एक ब्लाॅक की एक कोचिंग संस्थान के कई बच्चों का चयन होने से कोचिंग शक के दायरे में है। इसके अलावा इन चयनित बच्चों में अधिकतर की टीसी एक ही स्कूल की है। ऐसे में विद्यालय पर संदेह होने पर एसडीएम ने जांच टीम गठित कर दी है। उधर, विद्यालय प्रशासन ने इनके अभिभावकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। नोटिस का जवाब न देने पर इन सभी का प्रवेश निरस्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच
एसडीएम विनीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसके लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि टीम में बीईओ बेहजम सहित दो अन्य लोग भी हैं। फर्जीवाड़ा कर प्रवेश परीक्षा दिलाने में बेहजम ब्लॉक के एक विद्यालय और कोचिंग संस्थान का नाम आया है, जिसकी गहनता से जांच की जाएगी।

बेहजम स्थित एक निजी विद्यालय के हैं अधिकतर बच्चे
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल ने बताया कि फर्जीवाड़ा कर प्रवेश परीक्षा देने के मामले में अब तक मिले 15 छात्र छात्राएं बेहजम ब्लॉक हैं। इनमें से अधिकांश बच्चे एक ही निजी विद्यालय के शामिल है। वहीं एक ही कोचिंग संस्थान से तैयारी की है। प्रधानाचार्य ने बताया कि फर्जीवाड़ा करने वाले 21 बच्चे पकड़े जा चुके है। इनका प्रवेश निरस्त होगा। प्रिसिंपल ने बताया कि 80 सीटों के सापेक्ष कुल 79 बच्चों का चयन सूची जारी हुई थी। अब तक कुल 21 बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा करने में पकड़े जा चुके है। अब तक कुल 52 बच्चों की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।



प्रिंसिपल संजीव कुमार सक्सेना ने बताया है कि प्रथम चरण की जांच में 16 और दूसरे चरण पांच बच्चे फर्जीवाड़े में शामिल मिले हैं। इन पांचों बच्चों अभिभावकों को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed