फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five more Nepalis found to have symptoms of corona, samples sent for testing

Lakhimpur Kheri News: पांच नेपालियों में और मिले कोरोना के लक्षण, जांच के लिए नमूना भेजा

Sat, 07 Jun 2025 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Five more Nepalis found to have symptoms of corona, samples sent for testing
गौरीफंटा सीमा पर लगी नेपालियों की भीड़। संवाद
धनगढ़ी (नेपाल)। गौरीफंटा सीमा पर भारत से नेपाल आने-जाने वाले पांच नेपाली लोगों की एंटीजन जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। नमूनों को जांच के लिए काठमांडू भेजा गया है। बीते तीन दिन में आठ लोगों में कोरोना के लक्षण मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हेल्थ पोस्ट पर दो सौ कोरोना किट उपलब्ध कराई गईं हैं।
विज्ञापन

धनगढ़ी प्रादेशिक स्वास्थ्य आपातकालीन कार्य संचालन केंद्र के हेमराज जोशी ने बताया कि भारतीय सीमा से गौरीफंटा होते हुए धनगढ़ी जाने वाले नेपालियों की हेल्थ डेस्क पर जांच की जा रही है। शुक्रवार को भारत के महानगरों से आने वाले नेपाली लोगों का एंटीजन परीक्षण किया गया। इसमें कैलाली के तीन व आछाम जिले के दो लोगों समेत पांच नेपालियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सैंपल जांच के लिए काठमांडू भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व बुधवार को भी तीन लोगों में कोरोना के लक्षण मिले थे। केंद्र के हेमराज जोशी ने आगे बताया कि अब तक स्वास्थ्य टीम पुरानी बची हुई किटों से ही जांच कर रही थी। शनिवार को दो सौ कोरोना किट स्वास्थ्य कार्यालय ने उपलब्ध कराईं हैं। इसके बाद भारतीय सभी नाकों पर कोरोना की जांच बढ़ा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed