{"_id":"650bcffb31fbedffce006b07","slug":"first-peoples-movement-even-if-the-government-is-not-alert-they-will-take-recourse-to-the-court-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-6137-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पहले जनांदोलन, फिर भी न चेती सरकार तो लेंगे न्यायालय की शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पहले जनांदोलन, फिर भी न चेती सरकार तो लेंगे न्यायालय की शरण
विज्ञापन
तिकुनिया। नगर उद्योग व्यापार मंडल ने रेलमंत्री को पत्र भेजकर मैलानी-बहराइच रेल प्रखंड पर अमान परिवर्तन कराने की मांग की है। चेतावनी भी दी कि अगर सरकार ने संतोषजनक कार्रवाई नहीं की तो जनांदोलन किया जाएगा और अदालत की शरण भी ली जाएगी।
रेलमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मैलानी-बहराइच रेल प्रखंड पर पिछले सौ वर्षों से मीटर गेज ट्रेन चल रही है, जबकि सभी रूटों पर अमान परिवर्तन किया जा चुका है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय गर्ग टीटू ने बताया कि बॉर्डर इलाके का कस्बा तिकुनिया महत्वपूर्ण बाजार है। तिकुनिया बाजार के पास नेपाल का प्रमुख बाजार है। इसके चलते भारत-नेपाल का व्यापार वर्षों से होता रहा है।
तराई विकास संस्थान के महामंत्री सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा नेपाली नागरिक भारत आकर यहां के विभिन्न शहरों को रोजाना रोजी रोजगार के लिए जाते हैं, लेकिन तिकुनिया आकर डग्गामार वाहनों से इन्हें जूझना पड़ता है। कुछ साल पहले तक आठ जोड़ी ट्रेनें गोंडा- मैलानी बरेली रेल प्रखंड पर चलती थीं। मौजूदा समय में दी जोड़ी यात्री गाड़ी चल रही हैं।