Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Firoz was murdered due to illicit relationship

Lakhimpur Kheri News: अवैध संबंध के कारण हुई थी फिरोज की हत्या

Thu, 01 Aug 2024 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Firoz was murdered due to illicit relationship
मोहम्मदी। कस्बे के मोहल्ला पश्चिमी लखपेड़ा निवासी फिरोज की हत्या अवैध संबंधों की परिणति थी। हत्यारोपियों में शामिल एक किशोर की मां के साथ फिरोज के संबंध थे। इस बात से क्षुब्ध बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया। फिरोज को पहले जमकर खिलाया-पिलाया बाद में गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

मोहल्ला पश्चिमी लखपेड़ा निवासी फिरोज का शव सोमवार की सुबह नगर के बाहर मेहंदी बाग में पड़ा मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। बुधवार को खुलासा करते हुए पुलिस ने दो बाल अपचारियों को न्यायालय में पेश किया है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक फिरोज के 17 साल के आरोपी की मां के साथ संबंध थे। किशोर को लोग ताने देते थे।
विज्ञापन

तंग आकर आरोपी ने अपने दोस्त को इसकी जानकारी दी और मिलकर फिरोज को हटाने की साजिश रची। हत्यारोपियों में एक आरोपी की उम्र 17 वर्ष और दूसरा 14 वर्ष का है। दोनों आरोपी कस्बे की एक दुकान पर काम करते थे और आपस में दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। आरोपियों ने रविवार देर रात मेहंदी बाग में ले जाकर फिरोज को जमकर खिलाया-पिलाया और मौका मिलते ही गला रेत कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी मृतक फिरोज का मोबाइल भी अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने घटनास्थल से थोड़ी दूर पर मोबाइल और आला कत्ल बरामद किया था। पुलिस के अनुसार बुधवार की रात 2:45 बजे गल्ला मंडी गेट के सामने दोनों आरोपियों गिरफ्तार किया गया। हालांकि, बाल अपचारियों का इतनी बड़ी घटना काे अंजाम देना लोगों के गले नहीं उतर रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, वहां से किशोर बाल कारागार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed