फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire started while cooking in Jhampurwa, four houses burnt

Lakhimpur Kheri News: झमपुरवा में खाना बनाते लगी आग, चार घर जले

Sun, 14 Apr 2024 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fire started while cooking in Jhampurwa, four houses burnt
घरों से उठती आग की लपटे
महेवागंज/सुंदरवल। शारदानगर क्षेत्र के झमपुरवा गांव में शनिवार रात खाना बनाते समय छप्पर में आग लगने से चार घर जल गए। आग में नकदी समेत हजारों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

झमपुरवा गांव निवासी शमशाद के घर शनिवार रात आठ बजे खाना बन रहा था। तभी किसी तरह चिंगारी छप्पर में जा पहुंची। लपटें देख खाना बना रहीं महिलाएं शोर मचाते हुए घर से बाहर भागीं। ग्रामीण जब तक आग को काबू करते, लपटों ने पड़ोसी गुलशाद, अतिउल्ला, जबीउल्ला के घरों को भी चपेट में ले लिया। रात का वक्त होने से आग बुझाने में भी कठिनाई हुई। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घरों में रखी नकदी, जेवर, अनाज, कपड़ों सहित हजारों कीमत का घर गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। रात में ही शारदा नगर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed