{"_id":"29c2c05aa3e14d85ebe26ac2c39f020f","slug":"fir-on-the-two-shopkeeper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसिन की कालाबाजारी पर कोटेदारों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरोसिन की कालाबाजारी पर कोटेदारों पर एफआईआर
धौरहरा।
Updated Thu, 11 Feb 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
सप्ताह भर पहले ईसानगर में उचित दर की दुकान का 1610 लीटर मिट्टी का तेल एक सूचना के आधार पर ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। एसडीएम ज्ञान प्रकाश के निर्देश पर जांच करने गए पूर्ति निरीक्षक अजीत चौधरी ने प्रथम दृष्टया मामला काला बाजारी का पाया और एसडीएम को रिपोर्ट कर दी। इसके आधार पर कोटेदार प्रेम नारायण और देवराज को निलंबित कर डीएम से एफआईआर की अनुमति मांगी गई थी।
बुधवार को अनुमति मिलने के बाद एसडीएम के आदेश पर ईसानगर थाने पहुंच कर पूर्ति निरीक्षक ने दोनों कोटेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पूर्ति निरीक्षक के मुताबिक विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैकल्पिक व्यवस्था होने तक निलंबित दुकानों को नजदीक की दुकान से सम्बद्ध कर दिया गया है।