{"_id":"69ff8a166b9631e38e0c2964","slug":"fight-over-collecting-dung-manure-three-people-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-174762-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: घूरे की खाद उठाने को लेकर मारपीट, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: घूरे की खाद उठाने को लेकर मारपीट, तीन लोग घायल
Sun, 10 May 2026 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 10 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
रमियाबेहड़। निघासन क्षेत्र के गांव बैलहा मजरा ठाकुरपुरवा में घूरे की खाद उठाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव ठाकुरपुरवा निवासी छोटेलाल ने पुलिस को बताया कि सात मई की दोपहर वह अपने घूरे की खाद उठा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के दिनेश, छोटकन्न, मुकेश और रमापति लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
छोटेलाल का आरोप है कि हमले में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उनके बेटे दुर्गेश और पत्नी छोटी देवी को भी पीटा गया। मारपीट में तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष से दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव के छोटेलाल, मालिकराम, प्रवीन और निन्ना उनके घूरे की खाद जबरन ट्रॉली में भरने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की गई।
दिनेश का आरोप है कि शोर सुनकर बचाने पहुंचे मुकेश, मनीषा और उमेश कुमार पर भी हमला किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मालिकराम ने फावड़े से वार कर उनके कंधे पर गंभीर चोट पहुंचाई, जबकि प्रवीन ने मुकेश के हाथ पर फावड़ा मार दिया।
निघासन कोतवाली प्रभारी अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद