{"_id":"6aec671de6cf2777df003a99","slug":"festive-buzz-in-the-market-for-dhanteras-and-diwali-in-lakhimpur-kheri-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: बाजार में त्योहार की रौनक, दुकानों पर पहुंच रहे ग्राहक, व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: बाजार में त्योहार की रौनक, दुकानों पर पहुंच रहे ग्राहक, व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद
Thu, 05 Nov 2026 04:55 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 05 Nov 2026 04:55 PM IST
सार
धनतेरस और दिवाली को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है। प्रमुख सड़कों और फुटपाथों पर त्योहार से जुड़ी दुकानें सज गई हैं। खीरी रोड पर मिट्टी के दीपक, खील और सजावट का सामान मिल रहा है।
विज्ञापन
दीयों की खरीदारी करते ग्राहक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी में धनतेरस और दीपावली को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शहर की प्रमुख सड़कों से लेकर फुटपाथ तक दुकानें सज गई हैं। जगह-जगह त्योहार से जुड़े सामान की दुकानें लग गई हैं। बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। हर तरफ त्योहार का उत्साह नजर आने लगा है।
विज्ञापन
खीरी रोड पर विकास भवन के आसपास मिट्टी के दीपक, खील, चूड़ा और सजावट के सामान की दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर लोग अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। वहीं सराफा बाजार में सोने-चांदी की दुकानों पर भी ग्राहक पहुंच रहे हैं। कई लोग धनतेरस के लिए आभूषणों और अन्य सामान की बुकिंग करा रहे हैं। बर्तन बाजार में भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। लोग धनतेरस पर खरीदारी के लिए बर्तन पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
ग्राहकों का कहना है कि धनतेरस के दिन बाजार में काफी भीड़ रहती है। ऐसे में उस दिन की भागदौड़ से बचने के लिए उन्होंने पहले से ही खरीदारी शुरू कर दी है। कारोबारियों को भी धनतेरस और दीपावली पर बाजार में अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन