{"_id":"663547a0c429e68a540853d4","slug":"fear-of-spread-of-dengue-and-malaria-symptoms-found-in-192-patients-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-119204-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डेंगू-मलेरिया फैलने की आशंका, 192 मरीजों में मिले लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डेंगू-मलेरिया फैलने की आशंका, 192 मरीजों में मिले लक्षण
विज्ञापन
छिड़काव के लिए दवा तैयार करते हुए कर्मचारी- विभाग
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी में डेंगू, मलेरिया फैलने की आशंका बढ़ गई है। जनपद में मलेरिया और डेंगू के 192 संदिग्ध मरीज सामने आने के बाद मलेरिया विभाग सक्रिय हो गया है। इन बीमारियों के अलावा 148 चिकनगुनिया, 12 फाइलेरिया के संदिग्ध मरीज मिले हैं। दस्तक अभियान में बड़ी संख्या में संदिग्ध मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।
जनपद में एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण और 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया गया। आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार, टीबी आदि के मरीजों की खोज की। मरीजों के लक्षणों के अनुसार चिह्नित कर रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, दस्तक अभियान में 362 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इसमें मलेरिया के 44, डेंगू के 148, चिकनगुनिया के 148, फाइलेरिया के 12 हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी हरि शंकर ने बताया कि जांच होने के बाद वास्तविक मरीज सामने आएंगे। तीन दिन में सभी मरीजों की जांच कर रिपोर्ट तैयार करनी है। इस संबंध में छह मई को सीएमओ की अध्यक्षता में बैठक होनी है। ऐसे में सभी टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द सभी संदिग्ध मरीजों की जांच कर रिपोर्ट दें, ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
सबसे ज्यादा अर्बन क्षेत्र में
दस्तक अभियान में सबसे ज्यादा अर्बन (लखीमपुर) क्षेत्र में संदिग्ध मरीज मिले। इसमें मलेरिया के 24, डेंगू के 52, चिकनगुनिया के 52 और कालाजार के चार संदिग्ध मरीज पाए गए हैं। सबसे कम ईसानगर ब्लॉक क्षेत्र में मरीज मिले। इसमें डेंगू व चिकनगुनिया के मात्र एक-एक संदिग्ध मरीज सामने आए हैं।
फूलबड़ेह में सबसे अधिक डेंगू के संदिग्ध मरीज
फूलबेहड़ क्षेत्र में सबसे ज्यादा संदिग्ध मरीज मिले। इसमें 33 डेंगू और इतने ही चिकनगुनिया के संदिग्ध मरीज हैं। जबकि मलेरिया का एक भी मरीज नहीं मिला। फाइलेरिया और कालाजार के एक-एक संदिग्ध मरीज मिला है।
-- -- -- -- -- -
कालाजार के मिले 10 संदिग्ध मरीज
जनपद में कालाजार के लक्षण वाले 10 संदिग्ध मरीज मिले हैं। विभागीय अफसरों ने के अनुसार, बालू मक्खी नामक कीट के काटने से कालाजार फैलता है। कटने के 14 दिन बाद इसका असर दिखाई देता है। मरीज का शरीर काला पड़ने लगता है। खून की कमी के साथ ही पेट बाहर निकलना, भूख कम लगना आदि लक्षण होते हैं।
जनपद में 144 से अधिक हॉट स्पॉट घोषित
लखीमपुर। पिछले वर्ष जनपद के करीब 144 गांव और मोहल्लों में सबसे ज्यादा डेंगू, मलेरिया आदि के मरीज मिले थे। ऐसे में उन क्षेत्रों को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। इसमें कुंभी में 12, मोहम्मदी में 11, बेहजम में 13, नकहा में आठ, निघासन में 10, रमियाबेहड़ में सात, ईसानगर में पांच, मितौली में आठ, पसगवां में चार, लखीमपुर में 33, बांकेगंज में दो, धौरहरा में छह, फूलबेहड़ में नौ, फरधान में 15, पलिया में पांच और बिजुआ ब्लॉक में दो हॉट स्पॉट बनाए गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दस्तक अभियान में जो संदिग्ध मरीज मिले हैं, उसकी जांच कराई जा रही है। जांच में अगर पुष्टि होती है तो उसका प्राथमिकता के आधार पर इलाज कराया जाएगा। इस संबंध में छह मई को बैठक भी होनी है।
हरिशंकर, जिला मलेरिया अधिकारी