{"_id":"6877e50514c87bb8060f9b57","slug":"fault-increased-the-problem-villages-are-getting-electricity-for-only-two-three-hours-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-150778-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फॉल्ट ने बढ़ाई समस्या, दो-तीन घंटे ही मिल रही गांवों को बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फॉल्ट ने बढ़ाई समस्या, दो-तीन घंटे ही मिल रही गांवों को बिजली
विज्ञापन
बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते आजाद नगर के लोग। स्रोत: संवाद
निघासन। ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली के देने के आदेश कागज तक सीमित हैं। हकीकत में आपूर्ति दो से तीन घंटे ही हो रही है। फॉल्ट खोजने और फिर मरम्मत में निगम घंटों लगा रहा है। भीषण गर्मी में बिजली संकट से ग्रामीणों में गुस्सा है।
क्षेत्र में लंबे समय से बिजली की किल्लत है। कभी फ्यूज उड़ने तो कभी लाइन में फॉल्ट के बहाने 15 से 16 घंटे तक की कटौती की जा रही है। रोस्टर के बावजूद बिजली आने और जाने का कोई समय नहीं है। हकीकत यह है कि गांव लुधौरी, दौलतापुर, नौगवां, बरुही फॉर्म, मदनापुर, बम्हनपुर, खैहरानी आदि गांवों में कई दिनों से बिजली संकट बना हुआ है।
ग्रामीणों ने बिजली निगम के अफसरों से कई बार संपर्क किया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बिजली गुल होने पर अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। दौलतापुर गांव निवासी नीरज कुमार का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली के बिना गुजारा करना बच्चों और बुजुर्गों के लिए मुश्किल हो गया है। पूरी रात बिना पंखे के गुजारनी पड़ती है। अक्सर फॉल्ट के नाम पर घंटों बिजली गुल रहती है। उपकेंद्र में जानकारी देने के बाद भी टीम समस्या दूर करने के लिए नहीं आती।
विज्ञापन
सभी फीडरों पर निर्धारित रोस्टर के अनुसार ही आपूर्ति दी जा रही है। कहीं भी फॉल्ट की जानकारी मिलती है तो तत्काल लाइनमैन भेजकर आपूर्ति बहाल कराई जाती है। उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। - रवींद्र कुमार यादव, अधिशाषी अभियंता
खराब बिजली व्यवस्था को लेकर कस्बा वासियों ने किया प्रदर्शन
धौरहरा। मोहल्ला आजाद नगर के सभासद रिजवान के साथ मोहल्ले के लोग विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। मोहल्ले वालों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि उनके मोहल्ले में चार दिन से सुचारू रूप से बिजली नहीं आ रही है। कर्मचारी फॉल्ट आने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। आजाद नगर मोहल्ले के ट्रांसफॉर्मर से ब्लॉक मोहल्ले की बिजली जोड़ दी जाती है। लो वोल्टेेज आने से परेशानी हो रही है। जेई विकास सिंह ने जल्द समस्या के निदान का आश्वासन दिया है। संवाद