फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   father and son died in road accident

सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र जख्मी

Sat, 21 Mar 2015 06:45 PM IST
मितौली।
मितौली। Updated Sat, 21 Mar 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
father and son died in road accident
थाना क्षेत्र के गांव पकरिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र की
विज्ञापन
बाइक सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे बेहजम के सीएचसी  में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
करनपुर निवासी 50 वर्षीय बाबूराम अपने पुत्र लालू यादव के साथ शुक्रवार की देर शाम अपनी ससुराल गुरुधपा थाना हरगांव जा रहा था। बताते हैं कस्ता-सीतापुर मार्ग पर स्थित पकरिया गांव के पास करीब नौ  बजे सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक करीब 20 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना जोरदार था कि गंभीर रूप से जख्मी बाबूराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एसओ मितौली जावेद अख्तर ने बताया कि पुत्र लालू यादव को बेहजम में सीएचसी में भर्ती कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed