फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Father and son died crashed by bus in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: बस की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, चार सवारियां चोटिल

Sat, 19 Apr 2025 05:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Apr 2025 05:24 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में शारदानगर मार्ग पर तेतारपुर गांव के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं बस भी पेड़ से टकरा गई, जिससे चार सवारियों चोटिल हो गईं। 

विज्ञापन
Father and son died crashed by bus in lakhimpur kheri
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में शारदानगर मार्ग पर तेतारपुर गांव के पास शनिवार दोपहर बस की टक्कर से अमरोहा निवासी बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे चार यात्री चोटिल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अमरोहा के निजामपुर सेनधरी निवासी बलवंत अपने पुत्र आनंद कुमार और साले विजय के साथ शनिवार को शारदानगर गए थे। दोपहर बाद पिता और पुत्र एक बाइक से और विजय दूसरी बाइक से वापस लखीमपुर जा रहे थे। फूलबेहड़ क्षेत्र में तेतारपुर गांव के पास मोड़ पर बाइक सवार पिता-पुत्र को तेज रफ्तार बस ने चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


मौके पर ही पिता-पुत्र की मौत 
हादसे में बलवंत (52 वर्ष) और उसके पुत्र आनंद (35वर्ष) की मौके पर मौत हो गई। दूसरी बाइक से चल रहे विजय बाल-बाल बचे। बाइक से भिड़ने के बाद बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे बस सवार यात्री निघासन के रकेहटी निवासी इनायत अली और बाराबंकी निवासी प्रहलाद, गीता देवी, सुनीता देवी और बुजुर्ग चेतरी देवी समेत चार सवारियां चोटिल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि अमरोहा निवासी मृतक पिता और पुत्र शहर के राजापुर चौराहे के पास जड़ी बूटी बेचने का काम करते थे। उनके परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं बस में कुछ सवारियों को मामूली चोट आई है। घायलों का उपचार कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed