फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Father and son arrested with two turtles, seven absconding

Lakhimpur Kheri News: दो कछुओं के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, सात फरार

Sun, 19 Nov 2023 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Father and son arrested with two turtles, seven absconding
वन विभाग के सिपाहियों की हिरासत में आरोपी
सिकंदराबाद। वन अधिकारियों ने मैगलगंज वन रेंज की बेहजम बीट के बेहटा गांव में दो शिकारियों को कछुओं का शिकार करते हुए पकड़ा। पकड़े गए शिकारी पिता-पुत्र के पास से दो मृत कछुए भी बरामद हुए। कछुओं का पोस्टमार्टम कराया गया है। शिकारियों के सात फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम नीमगांव थाने के बेहटा गांव के उत्तर तालाब में कुछ लोग कछुओं का शिकार कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर डिप्टी रेंजर रविकांत वर्मा, फारेस्टर उमेश वर्मा वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। शिकार कर रहे महेश और उसके पुत्र मोहित निवासी परसेहरा कला को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो मृत कछुए बरामद हुए। भाला, रस्सी और अन्य सामान भी मिला। बताया जा रहा कि कछुओं का शिकार कर रहे सात आरोपी भाग गए। डिप्टी रेंजर रविकांत वर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed