फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers surrounded the sugarcane office in protest against the shifting of the sugar mill

Lakhimpur Kheri News: चीनी मिल बदले जाने के विरोध में किसानों ने गन्ना दफ्तर घेरा

Tue, 05 Nov 2024 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded the sugarcane office in protest against the shifting of the sugar mill
लखीमपुर खीरी। नकहा क्षेत्र के दो गांवों की चीनी मिल बदले जाने से गन्ना किसानों में नाराजगी है। किसानों ने उनका गन्ना क्रय केंद्र पुरानी चीनी मिल से जोड़ने की मांग को लेकर सोमवार को गन्ना दफ्तर का घेराव कर दिया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों ने गन्ना दफ्तर के बाहर नारेबाजी कर उनके क्रय केंद्र को पुरानी चीनी मिल से जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

गन्ना दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि अब तक उनका गन्ना ऐरा खमरिया चीनी मिल में जाता था। खमरिया चीनी मिल समय से गन्ने का भुगतान कर देती है। किसानों ने कहा कि इस बार विभागीय अफसरों ने फर्जी तरीके से उनके क्रय केंद्र को बजाज हिंदुस्थाान की खंभारखेड़ा चीनी मिल से जोड़ दिया है, जो गलत है।
विज्ञापन

बताया कि बजाज चीनी मिल कभी भी समय से गन्ना भुगतान नहीं करती। पिछले साल का अब तक बकाया है। इस साल का कब मिलेगा कुछ पता नहीं। बजाज चीनी मिल की ओर से भुगतान समय पर न देने पर किसानों को काफी तकलीफ होती है, लेकिन उनका दुख-दर्द सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चहलमपुर के पूर्व प्रधान नरेंद्र वर्मा ने बताया कि वह लोग किसी भी कीमत पर बजाज चीनी मिल को अपना गन्ना नहीं देंगे। चाहे उनका गन्ना खेत में ही क्यों न सूख जाए। वहीं सैदपुर गांव के सुरेंद्र सिंह ने कहा कि गन्ना क्रय केंद्र बदलने के लिए प्रस्ताव होते हैं। किसानों के हस्ताक्षर किए जाते हैं, लेकिन यहां क्रय केंद्र बदलने के लिए फर्जी तरीके से प्रस्ताव तैयार कर बदल दिए गए और किसानों को उसकी भनक तक नहीं लगने दी।
सैदीपुर के जय प्रकाश सिंह ने बताया कि अफसरों की मनमानी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया कि चहमलपुर और मठियापुरवा क्रय केंद्र खंभारखेड़ा चीनी मिल से जोड़े गए हैं। इससे करीब 600 किसान जुड़े हैं।


गन्ना आयुक्त के निर्देश पर केंद्र खंभारखेड़ा से जोड़े गए हैं। किसानों की मांग को देखते हुए जिलाधिकारी ने गन्ना आयुक्त को पत्र लिखा है। खमरिया चीनी मिल दोनों क्रय केंद्रों को वापस जोड़ने के लिए शासन में अपील करेंगा। - वेद प्रकाश सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed