फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers showed trailer to government in Lok Sabha elections: VM Singh

लोकसभा चुनाव में किसानों ने सरकार को दिखाया ट्रेलर : वीएम सिंह

Fri, 14 Jun 2024 03:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers showed trailer to government in Lok Sabha elections: VM Singh
किसानों से वार्ता करते किसान नेता वीएम सिंह। संवाद
अलीगंज (लखीमपुर खीरी)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने संगठन के मृतक पदाधिकारी हरि सिंह के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में किसानों ने सरकार को ट्रेलर दिखाने का काम किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर बाद राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह निघासन निवासी फिल्म अभिनेता मंगल सिंह ढिल्लो की बरसी पर आयोजित पाठ में शामिल होने के बाद गोला-अलीगंज रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब हडेला पहुंचे। संगठन के जिला सचिव स्वर्गीय सरदार हरी सिंह के पिता सरदार जागीर सिंह से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

गुरुद्वारे में मत्था टेका और कहा कि अखिलेश यादव राहुल गांधी यह न समझें कि किसानों ने उन्हें वोट किया है। चुनाव में किसानों ने महंगाई और सरकार से नाराजगी के कारण निगेटिव मतदान किया है। नाराज किसानों ने बीजेपी के खिलाफ मतदान किया है। इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार दीक्षित सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed